बिरनिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए संगीता देवी ने दुसरी बार जीत हासिल की
बांका : जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र दो में से बिरनिया पैक्स का मतदान शुक्रवार सुबह 7:00 बजे बिरनिया पैक्स मतदान केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। शुक्रवार को ही चांदन प्रखंड सभागार में मतों की गिनती के बाद देर शाम जारी परिणाम में ग्राम बांक निवासी संगीता देवी पति राकेश कुमार राय बिरनिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार मंडल को 514 मतों से पराजित कर राजनीतिक दिग्गजों को मात दी ।
वैसे बिरनिया पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार जयप्रकाश राय, विनोद कुमार एवं संगीता देवी मैदान में थे। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 1393 है ।मतदान की प्रक्रिया पैक्स मतदान केंद्र बांक में विधिवत 7:00 बजे से प्रारंभ हो गई । विभिन्न गांव से आए लोगों ने भी लोकतंत्र के महापर्व काफी उत्साहित होकर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया । मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होते हैं मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गई। विभागीय निर्देशानुसार मतदान केंद्र पर 4:30 बजे मतदान समाप्त हो गई। इस दौरान मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद के साथ डटे रहे।
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह चांदन बीडीओ बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान बॉक्स को प्रखंड सभागार में लाया गया। एवं समय निर्धारित सभागार में सभी अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों या उनके द्वारा बहाल किए गए एजेंट के उपस्थिति में अभिषेक राय पर्यवेक्षक सह कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर के नेतृत्व में चांदन प्रखंड सभागार में देर रात तक मतगणना की गई। जिसमें संगीता देवी को 709 मत विनोद कुमार को 195 एवं जयप्रकाश राय को 71 मत प्राप्त हुए जबकि 38 मत को रद्द पाए गए। इस प्रकार संगीता देवी को 514 मतों से विजेता घोषित किया गया।
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह चांदन बीडीओ अजेश कुमार ने विजेता संगीता देवी को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि किसानों के साथ अच्छा व्यवहार होगा तो परिणाम अच्छा होगा।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.