चांदन प्रखंड में 7 महीने से सफाई कर्मी को वेतन नहीं, दाने-दाने के हो रहे मोहताज़
बांका : बिहार बांका जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के सफाई कर्मी को लगातार 7 महीने से वेतन नहीं मिलने से दाने-दाने को हो रहे मुहताज।
स्वच्छ भारत मिशन और लोहिया, स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चांदन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के वार्ड में निरंतर सफाई कर्मी कार्य कर रहे हैं। लेकिन 7 महीनों से वेतन नहीं मिला है। जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने पंचायत से संबंधित पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन देने , मौखिक गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया, तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे,
सफाई कर्मी कारू तुरी ने बताया कि गांव, सड़कों की सफाई नित्य दिन सुबह- सुबह कचरे का टेला डब्बा लेकर चले आते हैं। सार्वजनिक स्थान को साफ सुथरा रखने का काम करते हैं। गंदा काम करते हैं। फिर भी समय वेतन नहीं मिलता है। बड़ी दुखद समस्या है।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू


No Previous Comments found.