चांदन प्रखंड कार्यालय में पीएम किसान केवाईसी को लेकर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुरुष नगंनय

बांका : जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केवाईसी कराने को लेकर गुरुवार को प्रखंड चांदन कार्यालय में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। केवाईसी कार्य के लिए सुबह से ही सैकड़ों महिलाएं कार्यालय परिसर में पहुंच गई थीं, जिससे पूरे परिसर में लंबी कतारें देखने को मिलीं।
सबसे अधिक संख्या महिलाओं की रही, पुरुषों की संख्या नगण्य है। जो अपनी बारी का इंतजार करते हुए धूप में घंटों खड़ी रहीं। कतार इतनी लंबी थी कि कई महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि उन्हें पानी पीने तथा धूप से बचने के लिए किसी प्रकार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि मुझे भी 2000 रुपया प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत मिल रहा है। लेकिन मेरा राजस्व रसीद मेरे दादाजी के नाम से है। लेकिन ब्लॉक परिसर में जो केवाईसी हो रही है, उसमें कहां जा रहा है कि दादा की संपत्ति की रसीद ऑनलाइन बहू के नाम से हो जाएगा। मुझे समझ में नहीं आ रहा है हम पोता का क्यों नहीं होगा। जब महिलाओं को आरक्षण 50 है पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का बराबरी हकदार है फिर ऐसा क्यों। इन सारी सवालों के साथ ब्लॉक परिसर में मौजूद दर्शकदृघा में पुरुषों ने मुख्य दर्शक बनकर मौखिक अपील की है। चांदन प्रखंड मुख्यालय में
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात महिला पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित करने में पुलिस बल सक्रिय रूप से जुटा रहा। कई महिलाएं दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से केवाईसी कराने के लिए पहुंची थीं, जिससे भीड़ और अधिक बढ़ गई। काफी भीड़ के कारण महिलाओं में आपसी कलह होते -होते मारपीट में तब्दील हो गई। फिर चांदन पुलिस ने बीच बचाव करते हुए मामला को शांत किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंचल कार्यालय में केवाईसी कार्य के लिए केवल एक ही काउंटर संचालित किया जा रहा था, जिसके कारण कार्य संपादन में कठिनाई उत्पन्न हो रही थी। यदि अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की जाती तो लोगों को इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
ग्रामीणों एवं महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि केवाईसी कार्य के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले जाएं तथा पानी और धूप से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लाभुकों को सुविधा मिल सके।


रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.