पशु चिकित्सा पदाधिकारी विजय कुमार की नेतृत्व में पशु कर्मियों के साथ एक बैठक की गई

बांका : बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को चांदन बीडीओ अजेश कुमार की उपस्थिति में पशु चिकित्सा पदाधिकारी विजय कुमार की नेतृत्व में पशु कर्मियों के साथ एक बैठक की गई।
चांदन प्रखंड पशु अस्पताल के सौजन्य से प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायत में पशुओं में फैल रही लंगडी और गला घोंटू जैसी घातक बीमारियों से बचाव को लेकर विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत गाय भैंस बकरी और अन्य दुधारू पशुओं को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। ताकि पशुधन को बीमार से बचाया जा सके। इस अभियान में सभी पंचायत के लिए कर्मी लगाए गए हैं। जो पशुओं का टीकाकरण करेंगे।
इस बैठक में पशुपालकों के द्वारा टीकाकरण के दौरान उत्पन्न समस्या की चर्चा चांदन प्रखंड पशु कर्मी अध्यक्ष सुबोध प्रसाद यादव ने कहा कि टीकाकरण में ओपीडी का जरूरत पड़ता है। लेकिन पशुपालक सहयोग नहीं करते हैं।
पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार ने कहा कि प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में पशु स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गठित की गई है। जो घर-घर जाकर या पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर टीकाकरण कार्य करेंगे। मैं पशुपालकों से अपील करता हूं कि पशु कर्मियों को टीकाकरण में आप सहयोग करें ताकि आपका पशुधन स्वस्थ निरोग रहेंगे।
उन्होंने बताया कि एफएमडी रोग दो खूर वाले पशुओं में अत्यंत संक्रामक एवं घातक विषाणुजनित रोग है। यह रोग बहुत ही तेजी से पशुओं में फैलता है। इस रोग के होने पर पशुओं को तेज बुखार हो जाता है। बीमार पशु में मुंह, मसूड़े जीभ के ऊपर नीचे,होंठ के अंदर भाग जो कि आपस में मिलाकर छालों के रूप ले लेते हैं। मुंह में छाले होने से पशु के मुंह से लगातार लार गिरती रहती है। एवं खूर में छालों के कारण पशु लंगड़ा कर चलता है। पशु खाना पीना छोड़ देता है। और सुस्त पड़ा रहता है। इसलिए उक्त पशु रोग के नियंत्रण हेतु टीकाकरण चलाना बहुत जरूरी है। इस तरह के रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक रूप से टीकाकरण कराएं।

रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.