चांदन बिरनिया क्लस्टर में प्राकृतिक खेती से जुड़ी एकदिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
बांका : जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के बिरनिया क्लस्टर में बुधवार को प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न गांव से आए 125 किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दी गई। जिसमें ग्राम झींगाक्षाल, भरथनतरी, दुरबिनिया, जमनी, नील कोठी, तेलियामारन,नौकाडीह, एवं अन्य गांव से प्राकृतिक खेती से संबंधित जानकारी के लिए उत्साहित पुरुषों एवं महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहायक निदेशक रसायन बांका के डॉक्टर कृष्णकांत कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी मिट्टी विशेषज्ञ शालिनी प्रिया एवं प्रधान संस्था से अनीता सेल ने किसानों को विभिन्न प्रकार के मौसम से जुड़ी प्राकृतिक खेती जानकारी दी। एवं प्रशिक्षण दिया। जिसमें प्राकृतिक खेती एवं रासायनिक खेती के लाभ और हानी को विस्तार से बारी-बारी से गहराई से जानकारी दिया। साथी जैविक खाद एवं जैविक दवाइयां के बारे में भी बताते हुए जीवामृत धनजीव मृत ब्रह्मास्त्र, निमास्र, अग्नाशास्त्र मिर्च लहसुन अर्क तंबाकू आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए इसके प्रयोग से वातावरण मिट्टी स्वास्थ्य मानव स्वास्थ्य के प्रभाव को बताया गया। साथ ही किसानों को मिट्टी की जांच प्रक्रिया से फायदे के बारे में जानकारी दी गई डॉ कृष्णकांत ने बताया कि यह योजना पूरे देश में 15000 क्सक्टर में संचालित किया जा रहा है। जिसमें बांका जिले के 9 क्लस्टर में किया जा रहा है। जिसमें बिरनिया क्लस्टर की एक है। जिसमें किसानों को पहली किस्त प्रोत्साहन राशि के रूप में2000 रुपया दिया जाएगा। दूसरी किस्त 2000 हजार, कुल 4000 रुपया प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस प्राकृतिक खेती से संबंधित जानकारी एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण संचालन हेतु मुख्य भूमिका प्राणी सेवा संगम से विनोद कुमार एवं बाबूलाल चौधरी एवं अरविंद कुमार प्रमाणिक शामिल थे।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू


No Previous Comments found.