चांदन प्रखंड पशु कर्मीयों ने पशु टीकाकरण का किया बहिष्कार
बांका : चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय पशु कर्मी संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि हम तमाम पशु कर्मी पशुधन बचाने के लिए टीकाकरण में रात दिन मेहनत करते हैं। लेकिन मुझे पारिश्रमिक कुछ स्थाई रूप से नहीं मिलता है। बिहार सरकार के द्वारा प्रशिक्षण तो मिला है लेकिन मानदेय नहीं मिल रही है।
सुबोध प्रसाद यादव पशु कर्मी संघ के प्रखंड अध्यक्ष चांदन ने चांदन पशु चिकित्सालय के प्रभारी विजय कुमार को आवेदन देते हुए अपने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग विभाग की आदेशनुसार हर समय पशु सेवा करने के लिए तत्पर रहते हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवा में पल्स पोलियो कर्मियों की तरह भी हमें पारिश्रमिक नहीं दी जाती है। कुछ अगर मिलता भी है, तो परिश्रम आज की भूख अभी लगा है, और विभाग हमारी प्यास 5 माह के बाद बुझाएगी। ऐसी स्थिति में मैं आज प्रखंड के तमाम पशु कर्मियों के संयुक्त हस्ताक्षर कर लिखित विभाग को भेज रहा हूं। अगर हमारी मांगों को सरकार गंभीरता पूर्वक नहीं लेती है तो हम तमाम चांदन प्रखंड के पशु कर्मी पशु टीकाकरण बहिष्कार करते हैं।
रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू


No Previous Comments found.