नथमल अग्रवाल स्मृति सेवा सदन में कल होगी 44 जोड़ो का आदर्श सामूहिक विवाह

बांका : जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत इनारावरण स्थित नथमल अग्रवाल स्मृति सेवा सदन में कल 21 फरवरी 2026 को लगभग 44 जोड़ों का होगा आदर्श सामूहिक विवाह।
नथमल धर्मशाला के प्रधान अनूप अग्रवाल ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी 50 जोड़ों के लिए सामूहिक आदर्श विवाह की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था में बैजनाथ सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बी डी गाड़ोदिया मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता के द्वारा की जाती है। इसमें उपस्थित संस्था के उपस्थित अतिथियों के हाथों से युगल जोड़ी को, वर- वधू सम्मानपूर्वक विदाई के साथ ढेर सारी मिठाइयां, सामग्रियां, एवं उनके वैवाहिक  जीवन को लेकर आशीर्वाद दिया जाता है। इससे चैरिटेबल  ट्रस्ट के तमाम सदस्यों को आनंद के साथ-साथ परोपकार का की महानता मिलती है।

रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.