नथमल अग्रवाल स्मृति सेवा सदन में 21 फरवरी 37 जोड़ा का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न हुआ
बांका - जिले के कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग के इनारावरण स्थित नथमल अग्रवाल स्मृति सेवा सदन में बैजनाथ सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता के तत्वाधान में 21 फरवरी 2026 को 37 जोड़े युवक युक्तियां के साथ आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इसमें बैजनाथ सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता के बीडी गाड़ोदिया मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता की संयुक्त तत्वावधान में 37 जोड़ियों को संस्था द्वारा चयनित वर -वधु को पुरोहित पंडित अनिल पांडेय, अन्य पंडितों के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ शादी कराई गई। इसके पहले इनारावरण में ट्रस्ट के द्वारा टोटो पर युगल जोड़ी को बैठाकर संस्था के सभी पदाधिकारी कर्मचारी एवं उपस्थित ग्रामीणों ने बारात सजधज कर मुख्य मार्ग में भ्रमण किया गया। बारातियों को खान-पान करने के बाद नथमल अग्रवाल स्मृति सेवा सदन वरिष्ठ पदाधिकारी एवं उनके अतिथियों के द्वारा में वर वधु के लिए मंच पर एक दूसरे को माला पहनाया गया। एवं 37 युगल जोड़ी को शादी के मंडप पर बैठाकर पंडितों से मंत्र उच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से शादी संपन्न की गई। इस संस्था के उपस्थित अतिथियों के हाथों वर -वधु को सम्मानपूर्वक विदाई की सभी सामग्रियों व संदेश मिठाई लड्डू के साथ वैवाहिक जीवन को लेकर आशीर्वाद भी दिया गया। नथमल धर्मशाला के प्रधान अनूप अग्रवाल ने कहा कि हमारे ट्रस्ट की अंदर उत्पन्न प्रेरणाओं से ली गई निर्णय के मुताबिक 101 युगल जोड़ियों को शादी करने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा बैजनाथ सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता के माध्यम से सामूहिक विवाह समारोह में शादी के पहले कोर्ट से एफिडेविट एवं आधार कार्ड एवं लड़का लड़की की इच्छा को जानने के बाद शादी समारोह के मंडप पर बैठाया जाता है। एवं मेरे पुरोहित पंडित जी से वर -वधु को मंत्र उच्चारण के साथ पूरे विधि विधान के तहत शादी संपन्न की जाती है। उसके बाद ट्रस्ट के माध्यम से प्रमाण पत्र के साथ युगल जोड़ियां को यानी वर -वधु को के उपहार स्वरूप कंबल,रजाई, तोषक तकिया, जूता, सैंडल, लड़कों को अच्छे कीमती कपड़े, लड़कियों को सिल्क साड़ी, बाषण -बर्तन एवं प्रत्येक वर वधु को ढाई ढाई हजार उपहार स्वरूप दी जाती है। इस क्रम में वर वधु के पक्ष से जितने भी लोग आएंगे, उन्हें सम्मान पूर्व नाश्ता भोजन, शरबत की व्यवस्था संस्था करती है। उन्होंने बताया इस क्रम में हम सब अपने घर में जिस तरह शादी करते हैं उसी तरह 21 फरवरी को नथमल अग्रवाल स्मृति सेवा सदन में व्यवस्था की गई है। इस पुनीत कार्य में हमारे ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी कर्मचारी काफी सहयोग के साथ-साथ खुश हैं।इस आयोजन को सफल बनाने में अनूप अग्रवाल,बृजमोहन गाड़ोदिया, पलक चंद्र जी मित्तल, सजन जी जालान, डॉ विनीता अग्रवाल, नरेंद्र मोटावाणी, विवेकानंद मंडल, अरुण मंडल, अशोक कुमार मंडल, अशोक यादव, सत्यनारायण यादव, मीना देवी, कटोरिया, सचिन तांती एवं नथमल धर्मशाला के कर्मचारियों की अहम भूमिका निभाई।
रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू


No Previous Comments found.