चोरों के आतंक से चांदन प्रखंड क्षेत्र की ग्रामीण परेशान
बांका - जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र में इन दोनों लगातार चोरी की घटना तेजी से बढ़ रही है। आये दिन किसी ने किसी चांदन प्रखंड में चोर बंद घरों को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपया नगद और जेवरात चुरा ले जा रहे हैं। चोरी के बाद पीड़ित गृहस्वामी थाने में आवेदन तो देते हैं। लेकिन ना ही चोर पकड़े जा रहे हैं और ना ही उनका सामान मिल पाता है। ग्रामीणों का कहना है अचानक चोरी में अप्रत्याशित वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग आश्चर्यचकित हैं कि चोरों को आखिर कैसे पता चल जाता है कि गृहस्वामी अपने पूरे बाल बच्चों के साथ बाहर गए हैं। बताया जाता है कि जिस घर के लोग अपने परिवार के साथ कहीं भी जाते हैं तो घर में ताला लगा कर ही जाते हैं। ऐसे में चोर उसी घर को निशाना बनाते हुए घर को खंगाल कर नकदी सहित जेवरात को चुरा लेते हैं। चांदन प्रखंड मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूरी स्थित तुर्की गांव निवासी मुकेश दास के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने बुधवार की रात लगभग ढाई लाख की समान चोरी कर ली। जिसमें सोने की मांग टीका, चांदी की जेवरात, काशा की अनंत बर्तन, मशीन, एवं एलसीडी अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित मुकेश दास ने कहा बुधवार की रात्रि में हम सभी परिजन मकान में ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां बर्थडे मनाने के लिए गया हुआ था। इसलिए मकान को सुन सन्नाटा जानकार अज्ञात चोरों ने चोरी करने में कामयाबी मिल गया। चोरी की घटना को लेकर गृहस्वामी मुकेश दास ने चांदन थाने को सूचना दिया। सूचना पाते ही चांदन थाना के अनि सर्वेश कुमार अपने गश्ती दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता का बयान लेकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले को दर्ज कर लिया है। इसी तरह की आनंदपुर ओपी भैरोंगंज बाजार की ज्वेलरी दुकान, मोबाइल की दुकान है, 17 फरवरी की रात्रि में रंजीत कुमार यादव अपनी दुकान बंद कर रात्रि में अपने घर चले गए थे। इसका लाभ उठाते हुए सुन सुनाटा दुकान पाकर स्टर का ताला तोड़कर मोबाइल नगदी के साथ-साथ सारी जेवरात साफ कर दिया। इस संबंध में पीड़िता ने आनंदपुर ओपी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है। आनंदपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान में जुट गई है।
रिपोर्टर -राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.