होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, अति संवेदनशील स्थल पर गश्ती होगी तेज
बांका - आगामी होली एवं रमजान त्योहार के दौरान क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द शांतिपूर्ण व सुदृढ़ विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को चांदन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधियों बुद्धिजीवियों व गणमान्य लोगों ने काफी संख्या में भाग लिया। साथ ही पर्व व त्यौहार के दौरान शांति, सद्भावना,प्रेम व भाईचारा कायम रखने में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग करने का भरोसा भी दिया। चांदन थाना में शांति समिति बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित ग्रामीणों के बीच चांदन थाना के दारोगा ने प्रशासनिक गाइडलाइन की जानकारी देते हुए कहा कि पर्व व त्यौहार में डीजे व अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। हुड़दंग मचाने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों पर पुलिस प्रशासन शक्ति से कार्रवाही की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। तथा अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्ती भी की जाएगी। जैसे चांदन गांधी चौक, गोड़धोवा मोड़,चांदन दुबे बाबा मंदिर,चांदन पांडेयडीह मोड़ आदि जगहों में पुलिस चौकसी की जाएगी। एवं पुलिस तैनात रहेगी। चांदन थाना अध्यक्ष ने शांति समिति के बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों,उपस्थित ग्रामीणों के साथ अबीर गुलाल लगाते हुए हाथ मिलाया। इस मौके पर चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार ग्राम पंचायत मुखिया अनिल कुमार,चांदन सरपंच,उपसरपंच बिरेंद्र पाण्डेय,उपमुखिया शिवदयाल यादव,जदयू नेता,नंदकिशोर बरनवाल,अरविंद पांडेय विक्रम दुबे,शेख रुपसान,अकबर अली,बैजनाथ यादव पैक्स अध्यक्ष,मोहम्मद लतीफ अंसारी,विनोद कुमार पांडेय, निरंजन सिंह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चांदन,माशूक अंसारी,नुनदेव चौधरी,पप्पू दास,अशोक ठाकुर सरपंच प्रतिनिधि,बिट्टू दुबे,शंकर मांझी,अनिल कुमार साह,मनोज कुमार,एवं जीविका से कई महिला शामिल थी।
रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू
No Previous Comments found.