ग्राम भनरा, जमीन विवाद में दो पक्षों में हुआ हिंसक झड़प, एक की हालत गंभीर

बांका : चांदन थाना अंतर्गत ग्राम भनरा,काली मंदिर के पास मेरी अपनी जमीन मेरी अपनी जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। चांदन थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक इस घटना में एक पक्ष के एक व्यक्ति गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। 
         घायल शंकर यादव पिता स्वर्गीय कामेश्वर राउत ने बताया कि आज  दिनांक 2/3/2026 सुबह लगभग 9:30 बजे मेरे पिता के द्वारा खरीदा हुआ केवाला जमीन खाता 19 खसरा 223 पर मेरे ही गांव के रामदेव दर्वे, जगदीश दर्वे, गुजा दर्वे आदि लोगों ने जबरदस्ती दीवाल देने लगा। मैं अपनी दुकान से जाकर दीवाल देने से मना करने गया था। इसी बीच सभी लोगों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। किसी एक ने मेरे ऊपर रड से हमला कर दिया। जिससे मैं घटनास्थल पर ही लहुलोहान हो गए। उसके बाद मुझे गाली गलौज देते हुए मेरे साथ मारपीट के दौरान चिनछोर भी किया गया।
        उन्होंने बताया कि जोरदार हमला होने के कारण मैं घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए। फिर मेरे परिजनों ने 112 पर डायल करके पुलिस प्रशासन को बुला लिया । घटना के बाद चांदन पुलिस प्रशासन के द्वारा चांदन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर आशीष कुमार प्राथमिक उपचार के बाद मुझे देवघर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
       घायल शंकर यादव के भाई सीताराम यादव ने कहा कि मेरे भाई के साथ मारपीट करने वाले, रामदेव  दर्वे, जगदीश दर्वे, भुवनेश्वर दर्वे, रमेश यादव, बालेश्वर यादव, मोहन यादव सहित अन्य अज्ञात लोगों पर मारपीट कर घायल करने एवं रुपया चांदी सीकरी लुटपाट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी लिए चांदन थाना में आवेदन दिया हूं।
      इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है जमीन संबंधित विवाद के रंजिश में झड़प की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.