चांदन बाजार में सोमवार को चांदन पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैच मार्च किया

बांका : डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, सीडीपीओ डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के संयुक्त निर्देश पर होली  पर्व के मद्देनजर सोमवार को चांदन थाना की पुलिस टीम ने अपने क्षेत्र में फ्लैच मार्च किया। साथ ही आम जनों से सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व व त्यौहार मनाने की अपील की।
चांदन थाना कैंपस से मुख्य मार्ग सड़क होते हुए चांदन मुख्य बाजार, गांधी चौक, गौड़धोव मोड़ होते हुए ग्रामीण इलाकों में भी चांदन पुलिस की चहलकदमी की। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर, चौक चौराहे पर रुक-रुक कर लोगों से  निर्भीक होकर परिवार व समाज के लोगों के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। कहीं भी अशांति या अफवाह फैलाने या शराब पीकर हुड़दंग मचाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों की तुरंत सूचना देने की भी बात कही है। ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाही कर सके। इस फ्लैच मार्च में अवर निरीक्षक राहुल कुमार,अनि रविशंकर कुमार,सहायक अवर निरीक्षक सर्वेश कुमार, चंद्रधारी कुमार राय, लाल बाबू सिंह, रोहित कुमार, संजीत कुमार सहित बीएमपी जवान शामिल थे।
रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.