चांदन व्यापार मंडल का धान से लदा ट्रक को आनंदपुर पुलिस ने शक के आधार पर किया जप्त

बांका : बांका जिले के चांदन व्यापार मंडल का धान से भरा  ट्रक को आनंदपुर पुलिस प्रशासन ने चांदन व्यापार मंडल के गोदाम के पास सुन   सन्नाटा में खड़ी ट्रक को शक दायरे में सुरक्षा की दृष्टि से जप्त कर लिया।
आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पहले दृष्टांत में, जहां ट्रक खड़ी थी, वह स्थान के पास सन्नाटा था। मैंने गस्ती के दौरान ड्राइवर से पूछा, कि यह धान कहां जा रहा है, ड्राइवर ने कहा मैं बंगाल लेकर जा रहा हूं। मुझे शक हुई, धान अधिप्राप्ति के दौरान यह पैक्स का धान हो सकता है, इसकी कागजात की मांग की, लेकिन कोई साक्ष्य संतोष जनक नहीं मिलने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से मैंने ट्रक को थाना के पास खड़ी कर दी है। और सत्यापित के लिए बांका जिला सहकारिता पदाधिकारी को लिखित सूचना देकर अवगत कराया।
 जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका मोहम्मद जैनुल आबेदीन ने बताया कि आनंदपुर थाना अध्यक्ष  के द्वारा ज्ञापन संख्या- 280/2026 के तहत 7 मार्च को लिखित आवेदन मिला है, जिसमें लिखा हुआ है कि ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर WB53C5611 को धान लदे अवस्था में पकड़ा गया है। उक्त ट्रक चालक से ट्रैक में लदे धान के संबंध में आवश्यक कागजात की मांग की गई, लेकिन ट्रक चालक के द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। इस संबंध में रात्रि में फोन पर बातें भी हुई। इसलिए इस आवेदन के आलोक में आज 8 तारीख को आनंदपुर थाना आकर क्या यह व्यापार मंडल की धान है, और अगर है तो यह धान कहां जा रहा था, इसकी सत्यापित करने के लिए आया हूं।
उन्होंने कहा कि चांदन व्यापार मंडल के प्रबंधक ओंकार कुमार जो चांदन प्रखंड सहकारी पदाधिकारी है। एवं  व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप बरनवाल भी मौजूद हैं, जांच के क्रम में इन लोगों से भी लिखित आवेदन ले लिया गया है। व्यापार मंडल गोदाम का भी सत्यापित किया हूं। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण मुझे कालाबाजारी की बू आ रही है।
मोहम्मद जैनुल आबेदीन ने बताया कि मैं बांका जिला सहकारिता पदाधिकारी हूं, लेकिन मुझे जांच के क्रम में इन लोगों के द्वारा, ऐसे माहौल बनाकर रखा है कि बताइए, मेरा बीसीओ राजकुमार मिश्रा जो देवघर में रहता है  आनंदपुर  थाना से करीबन 11:00 बजे से फोन करके चांदन आनंदपुर थाना बुला रहा हूं कि व्यापार मंडल का जांच करना है लेकिन वह आदमी लगभग 4:00 बजे थाना पहुंचते हैं। सहयोग नहीं करने के विरुद्ध में भी बीसीओ राजकुमार के विरुद्ध लिखना मेरी मजबूरी बन जाएगी, एक कहावत है चोर -चोर मसेरा भाई,
        उन्होंने कहा चांदन व्यापार मंडल का मिलर के द्वारा आज चावल प्राप्त हुआ है, अगर मैं प्रबंधक, अध्यक्ष, की बातें मान भी लूं, कि मिलर के यहां धान भेज रहा था, लेकिन नियमावली कहता है कि चावल गिरने के 3 दिन के अंदर धान मिलर मांग सकता है। फिर अग्रिम धान देने का क्या तुकॽ बांका आईटी रिपोर्ट एवं मिलर द्वारा लगाए गए जीपीएस , या जांच के क्रम में मिलर के द्वारा जवाब संतोषजनक नहीं है। इसके लिए मैं विभाग को लिख रहा हूं। बांका जिला पदाधिकारी को लिखित देखकर अवगत करा रहा हूं।
उन्होंने कहा 2025- 26 के धान अधिप्राप्ति में प्रबंधक के मुताबिक ढाई सौ किसानों में 18000 क्विंटल धान की खरीद हुई है। भौतिक सत्यापन के तहत आज मैंने व्यापार मंडल के तीन भंडारित गोदामों की जांच किया हूं। जांच के क्रम में अध्यक्ष प्रदीप  बरनवाल, ओमकार कुमार, प्रबंधक सह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, चांदन प्रखंड में पद स्थापित कार्यपालक देवेंद्र प्रसाद, प्रबंध समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। लेकिन कहीं भी बोरी की गणना नहीं की गई। और ना ही रजिस्टर में अंकित की गई कोई कागजात संतोषजनक मुझे मिला। सिर्फ अनुमानित बताया गया है।
पूछे जाने पर की क्या ट्रक थाने में लगी रहेगी।
जिला सहकारिता  पदाधिकारी ने कहा कि संतुष्ट नहीं हूं, विधिवत जानकारी प्राप्त कर जांच कर थाने को लिखित देने पर ही ट्रक को छोड़ी जाएगी। 
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.