चांदन पुलिस ने तुर्की मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो में 768 बोतल विदेशी शराब किया जप्त

बांका : चांदन कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग के तुर्की मोड़ के समीप चांदन पुलिस ने एक स्कार्पियो से विभिन्न ब्रांडो की 768 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया |जानकारी के अनुसार देवघर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो को थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती और पी टी सी श्रीप्रसाद चौधरी ने ओवरटेक कर तुर्की मोड़ के समीप रोका और उसकी तलाशी ली गयी|तलाशी के क्रम मे स्कार्पियो की डिक्की और बीच वाली सीट के नीचे छुपाकर ले जाए जा रहे विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब जब्त की गयी|जिसमें रॉयल स्टेग कम्पनी की 750 एम एल की 375 आइकॉनिक वाइट की 375 एम एल की 240 व स्टर्लिंग रिवर्स कम्पनी की 375 एम एल की 96 बोतल विदेशी शराब शामिल हैँ |मौके से चालक सह शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया |जिसकी पहचान खगड़िया जिला के महेशखुट थाना क्षेत्र के गौधारी निवासी राहुल कुमार पिता सुभाष सिंह के रूप मे हुई है |शराब की कुल मात्रा 288 लीटर बताई जा रही है |पूछताछ मे बताया गया कि शराब की खेप देवघर से बेगूसराय ले जायी जा रही थी |इस संबंध मे थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है |
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.