चांदन बस स्टैंड स्थित शिव ओम प्लेस में महिला बीड़ी कामगार सम्मेलन का हुआ चांदन में आयोजन
बांका : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में चांदन बस स्टैंड स्थित शिव ओम प्लेस के प्रांगण में सोमवार को सामाजिक संस्था पैरवी एवं लोक विकास संस्थान के द्वारा महिला बीड़ी कामगार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जीविका दीदी के सीएम सम्मा बीवी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, श्रीमती शारदा देवी दक्षिणी जिला परिषद सदस्या तुलसी रजक मुखिया ग्राम पंचायत दक्षिणी वारने चांदन ने संयुक्त दीप प्रज्वलित कर संगठन को मजबूत, शक्तिकरण, आत्मनिर्भर बनाने, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, एवं सम्मानजनक पारिश्रमिक प्राप्त करने के लिए विशेष चर्चा की गई।
मुखिया तुलसी रजक ने तमाम उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की कई ऐसे समाज की महिलाएं हैं जो बीड़ी बनाकर अपनी आजीविका चलते हैं। इसके बावजूद महिलाओं को औपचारिक श्रमिक रूप से मान्यता से वंचित रखा है।
चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार ने कहा कि बीड़ी कामगारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना चाहिए। इसके लिए संगठित होना अति आवश्यक है। और संगठन से ही आपकी आवाज धरातल पर उतर कर आएगी। स्थानीय प्रशासन से संवाद करनी होगी। तभी आपकी सभी मांगों की पूर्ति की जा सकती है। पैरवी संस्था के द्वारा जिस तरह प्रयास की जा रही है एक दिन जरुर रंग लाएगी। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, डॉक्टर शिल्पा माथुर पत्रकार, चांदन दक्षिणी जिला परिषद श्रीमती शारदा देवी, ग्राम पंचायत दक्षिणी वारने मुखिया तुलसी रजक एवं मुख्य आयोजक जीविका के सीएम शमा बीवी, दीनबंधु सर, तरुण दुबे, आदि ने अहम भूमिका निभाई है।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.