दारोगा विनोद कुमार के नेतृत्व में आनंदपुर पुलिस ने 19 कार्टून किया अंग्रेजी शराब जप्त
बांका : जिला आनंदपुर थाना के अंतर्गत कटोरिया सिमुलतला मुख्य मार्ग स्थित प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल भैरोंगंज में आनंदपुर पुलिस की शक की सुई घूमते ही फोर व्हीलर वाहन जांच करने की पुलिस ने मन बना ली। शातिर शराबी तस्कर को भी लगा पुलिस हमें पकड़ लेगी। ऐसी स्थिति में शराब तस्कर ने गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास किया। आनंदपुर पुलिस की शक और गहराती गई, फिर क्या था पुलिस आगे जाकर गाड़ी के समक्ष आनंदपुर थाना के अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार अपने गस्ती गाड़ी में मौजूद पुलिस बल के साथ खड़ी हो गई। लेकिन शातिर तस्कर एवं गाड़ी ड्राइवर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भाग चला। जब फोर व्हीलर गाड़ी नंबर JH10AT8394 की तलाशी ली गई, उसमें 19 कार्टून अंग्रेजी शराब रहित कुल 171 लीटर शराब पाया गया।
आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में कटोरिया तरफ से आ रही एक फोर व्हीलर तेज रफ्तार से आ रही थी। वहां आनंदपुर थाना अवर निरीक्षक रवि कुमार अपने गस्ती गाड़ी मौजूद पुलिस जवानों के साथ गस्त कर रहे थे। उन्होंने वाहन को रोकने का इशारा दिया। लेकिन चालक रोकने के बजाय गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस प्रशासन की शक और गहरी होती गई। रवि कुमार तत्परता दिखाते हुए गाड़ी के आगे पुलिस गाड़ी लगा दी गई। लेकिन चालक एवं तस्कर अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गया।
उन्होंने बताया गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर हर बिंदु पर जांच करते हुए गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जाएगी। आनंदपुर पुलिस प्रशासन पूर्णतः सतर्क है, मेरे क्षेत्र में कोई भी शराब तस्कर सार्थक नहीं होगी। पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू
No Previous Comments found.