आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को बकाया प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर 20 मार्च को होगा प्रदर्शन
बांका : जिले के चांदन प्रखंड के तमाम आशा एवं आशा फैसिलिटेटर, एवं वैक्सीन कुरियर को 8 माह से प्रोत्साहन राशि भुगतान नहीं होने के कारण, बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के आह्वान पर 20 मार्च से तमाम कार्यरत चांदन प्रखंड के आशा, वैक्सीन कुरियर एवं आशा कार्यकर्ताओं ने आपसी सहमति बनाते हुए, चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन के लिए निर्णय लिया है। इस संबंध में चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 19 मार्च गुरुवार पहुंचकर संघ के द्वारा चयनित टीम ने चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनीश कुमार को ज्ञापन देकर अवगत कराया है। संघ के प्रखंड मंत्री चांदन प्रखंड अध्यक्ष गायत्री देवी अंजू कुमारी, आशा फैसिलिटेटर उर्मिला देवी, मोना कुमारी, गायत्री देवी, प्रभावती देवी,ललिता देवी, आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बताया कि चांदन प्रखंड क्षेत्र के तमाम आशा की कार्यकर्ताओं, फेसिलेटटर एवं वैक्सीन कुरियर का आठ माह से प्रोत्साहन राशि का बकाया पैसा अब तक नहीं मिला है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से भी किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है। पूछने पर अस्पताल की ओर से कहीं जा रही है कि पैसा अब तक नहीं मिला है तो हम क्या करेंगे। विभागीय कार्रवाही धीरे-धीरे होती है। जल्द मिल जाएगा। ऐसी स्थिति में हम तमाम कार्यकर्ताओं के समक्ष भुखमरी आ गई है। आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनीश कुमार को ज्ञापन देते हुए कहा है चेतावनी दी है यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया जाएगा तो हम प्रखंड के तमाम आशा कार्यकर्ताओं ने बाद होकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार की नींद नहीं टूटी तो बाध्य होकर 1 अप्रैल से प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा सारा कार्य बंद कर दिया जाएगा।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.