चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं में एक दिवसीय दिया धरना

बांका : चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में शुक्रवार को 8 माह से बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने के कारण आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के चांदन प्रखंड अध्यक्ष प्रभावती देवी की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। एवं धरने के दौरान आशा एवं आशा फैसिलिटेटर वैक्सीन कुरियर कार्यरत कर्मीयों ने जल्द से जल्द प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए मांग की है। अन्यथा 1 अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर सभी आशा कार्यकर्ता चली जाएंगी। 
फैसिलिटेटर उर्मिला देवी ने बतायी कि हम प्रखंड की तमाम आशा कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत करके अपनी जीविका लायक मजदूरी के रूप में प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर लेती थी, लेकिन वह प्रोत्साहन राशि में अब 8 माह से ग्रहण लग गया है। जिससे हम सभी भुखमरी की कगार पर आ गए हैं।
फैसिलिटेटर अंजू देवी, गीता देवी, गायत्री देवी, आदि ने बतायी कि 2005 से ही हम सब चंदन अस्पताल में सैया के रूप में, आशा में काम कर रही हूं। मेरी पहचान आशा दीदी के रूप में होती है। और परिवार में मेरी गिनती कमाऊ सदस्य के रूप में जाना जाता है। यानी घर की पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी समस्या हम लोगों के पैसे से दूर हो जाती है। बच्चों का ट्यूशन फीस, दूध का पैसा, छोटे-छोटे बच्चों का पोशाक, आदि की समस्या का समाधान हम तमाम आशा अपने-अपने क्षेत्र में विभागीय निर्देशानुसार रात दिन मेहनत करके पूरा कर लेती हुं। और उस पैसा में आज ग्रहण लग जाएगी, स्वाभाविक है अब परिवार में कलह हो रही है। इसलिए सरकार से मांग करती हूं कि मेरा 8 महीना का बकाया प्रोत्साहन राशि जल्द से जल्द बिहार सरकार व्यवस्था करें। अन्यथा बाध्य होकर 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
चांदन अस्पताल के मुख्य दरवाजे के समक्ष बैठी प्रखंड की आशा,आशा फैसिलिटेटरों की भूखे प्यासी मासूमियत चेहरे , एवं आवेदन देने के क्रम में मौखिक बयान, आर्थिक तंगी, उन लोगों की बदहाली की कहानियां, से प्रभावित होकर मुख्य बाजार से चाय मंगा कर सभी आशा दीदीयों को डॉक्टर शशिकांत कुमार ने चाय पिलाया। एवं आश्वासन दिये,कि आपकी मांगे जायज है। निश्चित मिलनी चाहिए। इसके लिए वरीय पदाधिकारी तक आपसबों की बातें रखी जाएगी।

रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.