बांका में कल शाम हुआ चांद का दीदार, आज शनिवार को मनाई गई ईद
बिहार : बांका जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में पाक माह रमजान के बाद ईद का पर्व बड़ी धूमधाम से आपसी भाईचारे, सद्भावना, प्रेम और अमन के प्रतीक का पर्व पर्व ईद उल फितरत शनिवार यानी आज शहरी व ग्रामीण इलाके में मनाया गया। इसे लेकर हर किसी में उत्साह उफान पर था। छोटे-छोटे बच्चे आज नए-नए कपड़े पहनकर मस्जिद ईदगाह पहुंचे थे।
चांदन प्रखंड मुख्यालय ईदगाह में ईद उल फितर को लेकर चांदन पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर,सुईया, जीरोपहड़ी, जेरुआ आदि क्षेत्रों के मस्जिदों व ईदगाहों में आज नवाज अदा की गई।
चांदन नईमी जामा मस्जिद के सदर शेख रुपसान ने कहा कि पवित्र माह रमजान के अंतिम जुम्मा की नमाज तमाम मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई। रोजेदारों में जुम्मा की दो रेकत फर्ज अदा करने के साथ ही हर खास व आम के हक में दुआ की। मुल्क के अमन और तरक्की की खास तौर से दुआएं मांगी गई। अलविदा, अलविदा की सदाओं से रोजेदारों की आंखें नम हो गई।
गोसुलवरा कमेटी, एवं गरीब नवाज कमेटी की और से ईदगाह में भीड़ को देखते हुए चटाई दरी टेंट आदि की विशेष व्यवस्था की गई थी। चांदन ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए समय निर्धारित की गई थी।
मोहम्मद इम्तियाज कादरी ने बताया कि 29वें रोज के बाद जुम्मे के दिन शुक्रवार को शाम में रोजगारों ने चांद देखा। इसकी तस्दीक होते ही ईद का ऐलान कर दिया गया। ईद को लेकर प्रखंड के सभी मस्जिदों में नवाज अदा करने के लिए समय निर्धारित कर लिया गया। और आज 9ः00 बजे से ईदगाह में नवाज अदा की गई।
ईदगाह में मोहम्मद इम्तियाज कादरी ने कहा कि अल्लाह रसूल के फरमानों को जिक्र करते हुए समझाया कि जिसे रोजा व नमाज की अहमियत समझ ली उसने जिंदगी में सकून हासिल कर लिया। चांदन ईदगाह में चांदन पुलिस प्रशासन की ओर से चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती,अनि राहुल कुमार, अनि रवि कुमार,अनि चंद्रधारी राय, मिस्टिक मजिस्टिक के रूप में चांदन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लक्ष्मीकांत रामानी, चांदन प्रखंड कृषि पदाधिकारी अपने गश्ती दल के साथ मौजूद थे। चांदन जनप्रतिनिधियों में से चांदन मुखिया अनिल कुमार चांदन सरपंच राकेश कुमार बच्चू चांदन पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ यादव एवं चांदन ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया छोटन मंडल ईद की मुबारकबाद देने के क्रम में ईदगाह में उपस्थित होकर एक दूसरे से गला मिले। माननीय बेलहर विधायक मनोज यादव ने भी ईद मुबारकबाद देते हुए जीरोपहड़ी, सुईया मुस्लिम समुदाय के यहां पहुंचकर एक दूसरे से गले मिले। इस तरह विधायक जी के व्यवहार से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू
No Previous Comments found.