रामनवमी के शुभ अवसर चांदन गांधी चौक में जनप्रतिनिधियों ने लाठियां भांज कर अखाड़े की हुई उद्घाटन
बांका : चांदन गांधी चौक के प्रांगण में सनातन जागृति मंच समिति के बैनर तले लगभग कई वर्षों से रामनवमी के मौके पर अखाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सनातन जागृति मंच समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश बरनावा एवं जागृति मंच के सचिव गौरव कुमार की अगुवाई में सोमवार रात्रि 9:00 बजे को चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार मुखिया अनिल कुमार, सरपंच राकेश कुमार बच्चू, पूर्व मुखिया चंद्रमोहन पांडेय, अमोद कुमार दुबे अधिवक्ता सह पत्रकार, पूर्व वार्ड सदस्य नंदकिशोर बरनवाल, दिलीप शर्मा, प्रिंस प्रकाश मोदी हेमंत कुमार दुबे,प्रमोद मिस्त्री, रामचंद्र मिस्त्री, आदि ने लाठी और गदा खेलकर अखाड़े का उद्घाटन किया। इसके बाद बजरंग दल के युवाओं और स्थानीय युवाओं ने घंटों तक लाठी और बाना खेल भांजते रहे और अभ्यास किया।
सनातन जागृति मंच समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश बरनवाल ने कहा कि आज से गांधी चौक के प्रांगण में पूर्व की तरह शाम ढलते ही सनातनियों ने नित्य दिन अखाड़े में लोग भाग लेकर नए-नए कर्तव्य दिखाएंगे। रामनवमी के दिन, 3:00 बजे एक शोभायात्रा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम माता सीता लक्ष्मण हनुमान जी एवं जामवंत की भूमिका में सनातन नवयुवक -नवयुवती सुसर्जित होकर रथ पर सवार होकर कलाकार पूरा बाजार भ्रमण करेगा और युवाओं द्वारा लाठी गदा भांज कर अपना कर्तव्य दिखाएंगे। इस दौरान प्रमुख और मुखिया ने सभी राम भक्तों से शांति और शौहार्दपूर्ण संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रामनवमी का यह पर्व भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है, जिसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने आखाड़ा कमिटी से प्रशासन के साथ सहयोग करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने का आग्रह किया।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया चंद्रमोहन पांडेय, ने रामनवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भगवान राम के आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से भगवान राम द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने और समाज में शांति तथा सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश बरनवाल, सचिव गौरव कुमार, रामाकांत झा, प्रमोद मिस्त्री, विक्की पोद्दार, नंदकिशोर बरनवाल, अमोद कुमार दुबे पत्रकार , रामचंद्र मिस्त्री,अशोक यादव, बबलू शर्मा मिथिलेश शर्मा हेमन्त कुमार दूबे, ब्रह्मदेव मिस्त्री, मसूदन मिस्त्री, आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.