वन विभाग की लापरवाही कटोरिया चांदन मुख्य मार्ग वन विभाग की जड़ी बूटियां जल गई
बांका : चांदन कटोरिया मुख्य मार्ग के बाबू कुरा के आगे किसी अज्ञात महुआ चुनने वालों ने जंगल में आग लगा दिया है । उसकी निजी स्वार्थ महुआ साफ सुथरा में चुनना था। इसलिए उसने महुआ पेड़ की इर्द-गिर्द आग लगा दी। लेकिन उसकी समझ यह कहां थी कि इस तरह की आग लगने से सारा जंगल जल जाएगा। आज वस्तु स्थिति यह है एक चिंगारी पूरे जंगल को जला रही है।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा कि विभाग के सिपाही फॉरेस्टर जंगल में वृक्षारोपण, चेक डैम बनाने में व्यस्त रहते हैं। इससे तो अच्छा कटेलगार्ड, पशु रक्षक होते हैं जिनकी तनखा मात्र 3000 से 6000 होती है। लेकिन जिस क्षेत्र में रहते हैं पूरी ईमानदारी निष्ठा पूर्वक काम करते हैं। उनकी देखरेख में आज भी जंगल हरा भरा है।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.