चांदन गांधी चौक बजरंगबली के प्रांगण से राम भक्तों ने भगवा झंडे के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा

बांका : जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय में चैत नवरात्र व रामनवमी के उपलक्ष्य पर सनातन जागृति मंच समिति चांदन की ओर से चांदन गांधी चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के प्रांगण से शुक्रवार शाम 3:00 बजे से राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभा यात्रा के मुख्य आयोजक सनातन जागृति मंच समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश बरनवाल, संयोजक चंद्र मोहन पांडेय बजरंग दल के सचिव गौरव कुमार, नंदकिशोर बरनवाल दिलीप शर्मा, मिथिलेश शर्मा, प्रमोद मिस्त्री, विक्की दुबे, विक्की पोद्दार विक्की मंडल अनिल मंडल, प्रिंस प्रकाश मोदी की नेतृत्व में शोभायात्रा  को रवाना किया गया। यह शोभायात्रा में ठेले पर सवार बजरंगबली एवं रथ पर सुसज्जित होकर राम, सीता लक्ष्मण एवं बजरंगबली सवार थे। बजरंगबली की भूमिका में शोभायात्रा में शामिल जय श्री राम जय श्री राम का नारा लगाते हुए आवाज बुलंद करते हुए पूरे बाजार गुंजायमान होता रहा।
       दर्शकदृघा के अनुसार पिकअप रथ पर सवार राम सीता लक्ष्मण एवं हनुमान के साथ-साथ शोभायात्रा के साथ चल रहे हनुमान जी की भूमिका सबसे आकर्षक का केंद्र बना हुआ था। यह शोभा यात्रा चौक चौराहे पर अखाड़े में तब्दील हो जाती थी। चांदन हाट, के समक्ष अखाड़े में अनिल मंडल एवं मुकेश मंडल के बीच लाठियां भांजी गई। मंटू शर्मा ने भी बना को घुमाते हुए प्रदर्शन किया। चांदन थाना परिसर के समक्ष  ओमप्रकाश बरनवाल एवं प्रिंस प्रकाश मोदी पिता पुत्र ने आपस में गदा से प्रहार करते हुए खेल दिखाकर जनताओं का मन मोह लिया। जनमदेव शर्मा ने भी बना को घुमाते हुए ढोल वाले को आकर्षित करते हुए ढोल की ताल थपथपाना मजबूरी बन गई। जय श्री राम का जोर-जोर से गुंजायमान हो उठा। छोटे-छोटे बच्चों ने भी खूब कर्तव्य दिखाया। शोभा यात्रा के दौरान चांदन पुलिस प्रशासन के थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती, मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लक्ष्मीकांत रामानी, चांदन बीसीओ ओंकार कुमार, चांदन थाना के अनि रवि कुमार, अनि चंद्रधारी राय एवं पुलिस प्रशासन के कई नौजवान होमगार्ड के जवान जुलूस के साथ-साथ चलकर  चौकस थे। हालांकि चांदन बाजार में दोनों समुदाय में आपसी भाईचारा भरपूर प्रेम है। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे से गला मिलकर पर्व त्यौहार शांतिपूर्ण सौहार्द वातावरण में वर्षों से साथ मिलकर मानते चले आ रहे हैं। चांदन में मुस्लिम समुदाय के त्यौहार में हिंदू भाई दर्शक बनकर शामिल रहते हैं। हिंदुओं के पर्व में मुस्लिम भाई शामिल रहते है। 


रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.