कटोरिया चांदन मुख मार्ग स्थित गोंनोवारी रिटायर्ड आर्मी के यहां हुआ डकैती

बांका - जिले के चांदन थाना अंतर्गत कटोरिया चांदन मुख्य मार्ग स्थित गोंनोवारी में रिटायर्ड आर्मी जवान के यहां शुक्रवार की रात्रि लगभग 12:30 बजे दर्जनों अज्ञात अपराधियों ने 10 हजार कैश एवं मारपीट करते हुए जेवरात लूट लिया है।
       पीड़ित आर्मी जवान सदानंद मंडल पिता स्वर्गीय विष्णु लाल मंडल ने बताया कि मध्य रात्रि में 10, 12 की संख्या में अज्ञात चोर मेरे घर घुस आया। सारा दरवाजा लगा हुआ था लेकिन मुझे अंदाज है पीछे से दीवाल फांन कर घर घुसा होगा, और अंदर प्रवेश करते ही मुझे मारने पीटने लगा। पैसा कहां है रुपया दो, मेरी पत्नी को बेहोश कर दिया। मेरी पत्नी के साथ भी छिनछोर किया है। हम लोग मजबूर हो गए। अंत में लूटपाट करने के बाद मैंने उन लोगों को घर से बाहर निकालने के लिए सामने का दरवाजा का चाभी दे रहा था। लेकिन उसने हल्ला नहीं करने का हिदायत देते हुए पीछे के दरवाजे से भाग निकला।
        पीड़ित सदानंद मंडल की पत्नी हुशनारा मंडल ने बतायी कि रात्रि करीबन 12:30 बजे अज्ञात डकैतों ने मेरे घर घुस गया। और मेरे पति सदानंद मंडल सौए अवस्था में उन्हें मारने पीटने लगा। कहने लगा कि मुझे सुपारी मिला है तुम्हें मरने के लिए बताओ तुमसे किससे दुश्मनी है। हम लोगों ने कहा मुझे किसी से दुश्मनी नहीं है। फिर डकैतों ने₹10हजार रुपया कैश, मेरा मंगलसूत्र, सोने की कान की बाली, नाक की नथिया, पायल एवं दो अंगूठी डकैती करके ले गया।
        उन्होंने बतायी कि रात्रि में काफी गर्मी था, बिजली चली गई थी। इसलिए हम लोग घर का दरवाजा खोल के रखा था। इसका लाभ उठाते हुए चोंरो ने डकैती का रूप दे दिया। और मेरी काफी संपत्ति लूट ली। मेरे पति मारपीट करने के कारण दर्द से कराह रहे थे। मैं छत पर गई इधर-उधर दिखी, फिर रात्रि में ही काफी हिम्मत जताते हुए  अड़ोस- पड़ोस के लोगों को जगाया, और डकैती होने की सूचना दी, फिर मैंने  चांदन पुलिस प्रशासन के 112 नंबर पर फोन की, और घटना की सारी जानकारी पुलिस प्रशासन को दिया। चांदन पुलिस प्रशासन 112 की गाड़ी तुरंत घटनास्थल पर आ गई और तत्परता दिखाते हुए घटना की सारी जानकारी लेते हुए जांच में जुट गई है।
         घटनास्थल में उपस्थित प्रत्यक्षदर्शी एवं पीड़िता के रिश्तेदारों की मौखिक बयान के आधार पर चांदन पुलिस प्रशासन सभी प्रकार के एंगल से जांच में जुट गई है। पीड़िता के रिश्तेदार एवं ग्रामीणों का कहना है कि सदानंद मंडल के यहां चोरों ने चोरी करने के लिए आया होगा। लेकिन सारे दरवाजे खुले पाने के कारण घर वालों का आमना सामना होने के कारण डकैती का रूप ले लिया।


रिपोर्टर -राकेश कुमार बच्चू बांका
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.