दो प्रेमी युगल को सरपंच एवं गांव के सदर ने 50,000 देन मोहर के साथ कराई निकाह
बांका : बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत चांदन के वार्ड नंबर 10 में दो प्रेमी युगल को सरपंच एवं सदर एवं सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में दिनांक 4/4/2026 शनिवार को पूरे विधि विधान से गरीब नवाज कमेटी एवं गौसुलवरा कमेटी के मौलाना ने फतिया कलाम पढ़कर निकाह कराया।
निकाह के दौरान प्रेमी सज्जान अंसारी ने बताया कि मुझे गांव के ही सद्दाम उर्फ सदरु अंसारी की पुत्री शबनम से 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस दौरान हम दोनो लिविंग में रह रहे थे । लेकिन मेरी पिता एवं मेरी प्रेमिका के पिता सहमत नहीं थे। इसलिए हम दोनों प्रेमी छुपते -छुपाते मैं जहां काम करता हूं वहां दोनों भागने का प्रयास किया। लेकिन इसकी भनक लड़की के पिता को चल गई। उन्होंने सामाजिक बैठक करके हम सबको जसीडीह स्टेशन बुलाया गया। वहां हम सभी विरोध किए कि मैं बालिक हूं। मेरी बीवी ग्रेजुएशन की हुई है। लेकिन सामाजिक बंधन हम सब को खींच लाया। इस दौरान गत सप्ताह सामाजिक बैठक गांव पर हुई, लेकिन दोनों की पिता की सहमति नहीं होने के कारण कोई निर्णय हम दोनों के पक्ष में नहीं पहुंचा। व्याकुलता थी, अनीता हम दोनों प्रेमी एक दूसरे के प्रति मर मिटते,
सदर आलम लड़की के पिता ने बताया कि मेरी बेटी के साथ सज्जान अंसारी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था इसकी भनक मुझे नहीं थी। लेकिन जब घर से भाग गई, तब मुझे पता चला है। मैं सामाजिक दृष्टि से बे आबरू होने लगे, सामाजिक बैठक के दिन निर्णय से सठीक नहीं हुआ। अपनी मान, प्रतिष्ठा बचाते हुए ग्राम कचहरी न्यायालय में पहुंचकर सरपंच के पास गुहार लगाई। सरपंच महोदय तत्परता दिखाते हुए गोसुलवारा कमेटी के सदर मसूक अंसारी एवं गरीब नवाज कमेटी चांदन के सदर शेख रूपसान, को विधिवत जानकारी देते हुए शनिवार को मुस्लिम समाज के सभी गणमान्य बूढ़े जवान अभिभावक तुल्य महापुरुषों, एवं दोनों प्रेमी युगल के परिजन के सदस्यों की सहमति के आधार पर माननीय सरपंच, मुखिया की उपस्थिति में निकाह का निर्णय लिया गया। जो आज हो गई।
उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल खुश हूं मेरी सहमति बेटी दामाद के प्रति हमेशा बना रहेगा।
माननीय सदर शेख रुपसान, सदर मसूक अंसारी ने कहा कि सरपंच न्यायालय से फोन आते ही रात्रि में ही दोनों की सहमति बनायी और आप सबों के बीच निकाह की मजलिस सज गई। गुसुलवारा कमेटी के इमाम असलम रब्बानी, एवं गरीब नवाज कमेटी के मौलाना मोहम्मद इम्तियाज कादरी ने दोनों की राजामंदी के साथ 51 हजार देन मोहर के साथ निकाह कर दी गई। अब दोनों परिजन खुश हैं।
मौलाना असलम रब्बानी एवं इम्तियाज कादरी ने कहा कि हम दोनों पक्ष से रजामंदी के साथ इजहार को सुनते हुए निकाह करवा दिया है। एवं अल्लाह ताला से दुआ किया है दोनों की जिंदगी अल्लाह ताला खुशियां ही खुशियां भर दे। खुशमिजाज जिंदगी हो। समाज में आदर्श विवाह के रूप में खूब खूब बरकत हो।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू


No Previous Comments found.