गौरीपुर पंचायत के बाराटांड़ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पांच घर जलकर हुआ राख
बिहार : बांका जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत के वार्ड नंबर -9 ग्राम बाराटांड़ सिंह टोला में आज सुबह लगभग 9:30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से पांच घरों में भीषण आग लग गई। मकान मिट्टी एवं खप्पड़ेल का था। जिससे पांच घरों के पीड़ित परिवारों का लगभग 10 लाख लागत की संपत्ति जल कर राख हो गई । उन्होंने ने बतायी कि हम सभी घरों के सदस्यगण बाहर काम कर रहे थे, अचानक घर में धूमा उठने लगा , मैं दौड़कर घर आयी, लेकिन घर के अगल-बगल कोई सदस्य नहीं रहने के कारण चिल्लाने लगी, तभी ग्रामीणों ने सुना और दौड़कर आग बुझाने का काम करने लगे, गांव में अफरा- तफरी मच गई। किसी ने अग्निशामक विभाग को सूचना दी। लेकिन बहुत देर हो गई। हम ग्रामीणों ने ही बाल्टी, मशीन, पंप सेट लगाकर आग पर काबू पा लिए लेकिन मुख्य घरों को बच्चा नहीं सकी। जिससे मेरा बक्सा में रखा कीमती जेवरात पैसा कपड़ा, एवं खाद्य सामग्री, आलू, चना, सरसों, गेहूं ,चावल, जमीन संबंधित कागजात एवं धान जलकर राख हो गया।
विष्णु सिंह ने बताया कि एक ही घर में अलग-अलग कमरा बनाकर पांच घरों के परिवारगण, फौजदार सिंह, चम्पा देवी, हेमा देवी पति स्वर्गीय गोपाल सिंह, लक्ष्मी देवी पति कैलाश सिंह, गिरजानंद सिंह पिता स्वर्गीय सहदेव सिंह आदि निवास करते थे। मेरा खपड़ेल का ही मकान है। लेकिन यह मकान बहुत बड़ा है। शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में आग लग गई। बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन असफल हो गए। अग्निशामक गाड़ी तो आई लेकिन बहुत देर हो गई।
उन्होंने कहा हम सब किसान हैं। मौसम के मुताबिक सभी प्रकार के फसल लगते हैं। इससे मेरा घर अनाजों से भरा हुआ था। लेकिन अब दीनहीन हो गए। सारा सामान जल गया। अब दाने-दाने के लिए मोहताज हो जाएंगे। मकान का निर्माण कैसे होगा। 25 परिवारों का ठहराव कहां होगा। कहना मुश्किल है। मैंने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आपबीती सुनाया हूं। सरकार से मेरी मांग है की आपदा विभाग से मुझे आर्थिक सहयोग देने की कृपा की जाय।
गांव के पड़ोसी मधु यादव ने कहा कि आग लगने की खबर सुनकर दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गया। लेकिन इतनी भयंकर मकान में आग लगी हुई थी। बाल्टी बाल्टी से आग पर काबू पाना नामुमकिन था। इसलिए मैंने अग्नि शामक कटोरिया को फोन किया। पहले तो समय पर फोन उठाता नहीं है। और अगर समय पर लग भी गया कटोरिया चांदन के बीच काफी दूर रहने के कारण समय पर आ नहीं सकता है। ऐसी स्थिति में हम लोगों ने पंप सेट चला कर फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले मोहल्ले वासियों ने बाल्टी और पंपसेट चलकर पाइप से पानी फेंक कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक नीचे घर में रखा सब कुछ जलकर राख हो गया। अब ग्रामीणों के सहयोग से जले मलबे को हटाने के लिए सहयोग कर रहे हैं।
गौरीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि आज बाराटांड़ गांव में पांच किसानों के घरों में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। जिससे अनुमानित लगभग 10 लाख की संपत्ति बर्बाद हुआ है। मैं मुखिया प्रतिनिधि इस संबंध में अंचलाधिकारी, चांदन बीडीओ अजेश कुमार, एवं चांदन थाना अध्यक्ष को सूचना दिया हूं। हर संभव आर्थिक सहायता पांचो किसानों को दिलाने का काम करूंगा।
निरंजन सिंह चांदन भाजपा मंडल प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि बड़ा ही दुखदाई घटना घटी है। बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण 25 परिवारों के सदस्यगण बेघर हो गए हैं। मैं माननीय विधायक मनोज यादव से कहकर आर्थिक सहयोग दिलाने का काम करेंगे।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू


No Previous Comments found.