दक्षिणी वारने पैक्स अध्यक्ष, प्रबंध कार्यकारिणी प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का हुआ आज आवंटन
बांका : जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दक्षिणी वरने पैक्स 20 अप्रैल 2026 को होने वाली चुनाव को लेकर आज 13 अप्रैल सोमवार को चांदन ब्लॉक परिसर में पैक्स अध्यक्ष, एवं विभिन्न कोटि के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।
चांदन बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अजेश कुमार ने बताया कि चांदन प्रखंड क्षेत्र के एक पैक्स ग्राम पंचायत दक्षिणी वारने पैक्स में अध्यक्ष पद एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हो रही है। 20 अप्रैल को मतदान होगा, और उसी दिन मतगणना भी होगा।
चांदन ब्लॉक परिसर में चुनाव चिन्ह प्राप्त करते हुए वर्तमान पैक्स अध्यक्ष हमराज यादव ने कहा कि मैंने किसानों के हित के लिए इस बार 464 मतदाताओं का नाम नया जोड़ा है। 5 साल पूर्व पैक्स चुनाव में दक्षिणी वारने पैक्स का कुल मतदाताओं की संख्या 670 था। इसलिए नए मतदाताओं के मुताबिक अच्छे काम किए होंगे तो हमारी जीत निश्चित होगी।
बीडीओ अजेश कुमार ने बताया कि दक्षिणी वरने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार हैं। जिसमें आज अंतिम दिन 13 अप्रैल को नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन की तिथि थी। जिसमें दक्षिणी वारने पैक्स अध्यक्ष पद के दो अभ्यर्थी हेमराज यादव एवं अभिमन्यु बरनवाल मैदान में प्रबल दावेदार हैं। अभिमन्यु बरनवाल को अध्यक्ष पद के लिए मोती का माला, और हेमराज यादव को ब्लैक बोर्ड, मिला है। चांदन प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी वारने पैक्स के कुल मतदाताओं की संख्या 1134 मतदाता हैं। अब दोनों उम्मीदवारों भाग्य जनताओं के हाथ में है। 20 अप्रैल 2026 सुबह 7:00 बजे से 4:30 बजे तक मतदान होगा, और शाम ढलते ही चांदन ब्लॉक परिसर में मतगणना किया जाएगा, और थोड़ी देर में चुनाव परिणाम आ जाएगा। अब देखना है जीत की माला दक्षिणी वारने पैक्स क्षेत्र की जनता किसे पहनाती है।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू


No Previous Comments found.