जसीडीह स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक नवयुवक राजमिस्त्री मजदूर की हो गई मौत

बिहार : बांका जिले के चांदन थाना अंतर्गत बियाही गांव के समीप मंगलवार 6:45 बजे सुबह ट्रेन नंबर 035 48 बांका जसीडीह स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक 27 वर्षीय नवयुवक राजमिस्त्री मजदूर की मौत हो गई।
मृतक की पहचान जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र ठाड़ी गांव निवासी सुखदेव यादव के 27 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार  के रूप में हुई है। लेकिन मृतक के घटनास्थल पर रेल लाइन पटरी से कुछ दूरी पर बिखरा हुआ शरीर एवं मृतक के माथे पर आधा भाग कटा हुआ, चोट की निशान देखने के बाद घटना के सही कारणों का पता नहीं चल  पाया है कि मंटू कुमार की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है या आत्महत्या किया गया है। रेलवे विभाग की अधिकारियों को इसकी जानकारी रेलवे चालक के द्वारा अब तक नहीं हुई है। जबकि ट्रेन से कोई भी हादसा होती है तो रेलवे चालक सामने वाला स्टेशन में इसकी सूचना विभाग को दी जाती है।
मृतक के मौसेरा भाई शंभू यादव ने बताया कि मंटू कुमार की शादी चांदन थाना अंतर्गत कोरिया गांव में सुरेश यादव की बेटी के साथ हुई है। 7 माह की एक बच्ची भी है। वह ठाड़ी गांव से अपने ससुराल में तिलोंउत्सव में शामिल होने के लिए गया था। लेकिन किसी तरह का विवाद होने के कारण मेरा अनुमान है कि मेरे यहां आ रहा था। लेकिन मंटू कुमार कान का बहीर था। पैदल आता होगा, ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं पड़ा और वह ट्रेन से टकरा गया। जिससे वह पटरी से फेंकाकर रेलवे लाइन के बगल जा गीरा। और यही सच्चाई भी है।
उन्होंने कहा इतनी बड़ी दुखदाई घटना हुई है , इसकी सूचना उसके ससुराल वालों को दिया हूं चांदन पुलिस प्रशासन आ गई है, लेकिन उन परिवारों में से कोई सदस्य घटनास्थल पर नहीं पहुंच रहे हैं जिससे पोस्टमार्टम ले जाने के लिए देरी हो रही है।
मृतक के भाई ओंकार यादव ने बताया कि मेरा बड़ा भाई मंटू कुमार था, जो रात दिन मेहनत कर घर पर शानदार घर बनाया है। वह राज मिस्त्री का काम कर रहा था। पैसा अच्छा काम रहा था। लेकिन पारिवारिक में कलह होती रहती थी। हाल ही में ससुराल कोरिया आया था। सुनने में आया है रात में ससुराल वालों के साथ विवाद हुआ था। मजबूरन पत्नी एवं अपनी छोटी बच्ची को छोड़ अपने मौसी गांव बियाही आ रहा होगा। लेकिन कान का बहीर है। हो सकता है ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया हो। और  ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते हैं तत्परता के साथ मानवता धर्म को निभाते हुए कफन के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई।
चांदन थाना के अनि राहुल कुमार, अनि चंद्रधारी झा, अ नि रवि कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी प्रकार के एंगल से मृतक का शव एवं घटनास्थल, रेलवे पटरी आदि का निरीक्षण किया। एवं चांदन पुलिस प्रशासन की ओर से मृतक मिंटू कुमार को कफन से ढक दिया। मृतक के भाई ओंकार यादव के साथ पूछताछ करते हुए आवेदन लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दी गई। लेकिन मृतक मंटू यादव की पत्नी बबीता देवी, या उसके ससुराल वाले अब तक अपने पति, दामाद का चेहरा देखने या फिर किस कारण से हादसा हुई है इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी एवं उपस्थित नहीं रहने के कारण चांदन पुलिस प्रशासन मामले की जांच पड़ताल  कर रही है।

रिपोर्टर : राकेश कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.