बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी से बांटी मिठाइयां
बांका : बिहार बांका में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बिहार में पहली बार भाजपा के माननीय सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने बांका व सभी प्रखंडों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाब खेलकर खुशी जाहिर करते हुए माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए मिठाइयां बांटी।
चांदन बस स्टैंड स्थित बजरंगबली मंदिर के समक्ष देखते ही देखते भाजपा कार्यकर्ताओं का जनशैलाव उमड़ पाड़ा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चाएं होने लगी। और शाम ढलते ही मंडल भाजपा प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह के नेतृत्व में चांदन बस स्टैंड के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की हुजुम खड़ा हो गया। और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाब लगाते हुए आतिशबाजी करने लगे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कटोरिया विधानसभा प्रभारी चंदन कुमार सिन्हा ने मिठाइयां बांटने लगे। मानो चांदन बस स्टैंड पर जश्न का माहौल पैदा हो गया।
इस क्रम में मंडल भाजपा उपाध्यक्ष चुनचुन ठाकुर ने कहा कि बहुत बरसों के बाद मुझे बिहार में भाजपा की सरकार बन पाई है। हालांकि एनडीए गठबंधन की सरकार है और नीतीश कुमार की अगुवाई में यह सरकार विकास का काम करेगी। अब बिहार में सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर बिहार का विकास होगा।
जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मेरे बहुत करीबी, जिला मुंगेर तारापुर के लखनपुर गांव के सुलझे हुए नेता है। अब माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा।
मंडल भाजपा अध्यक्ष निरंजन सिंह ने कहा कि पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के नेता बने हैं। इसकी खुशी में आज हम सब भाजपा की कार्यकर्ता एकत्रित होकर ख़ुशी मना रहे हैं आतिशबाजी कर रहे हैं और संदेश दे रहे हैं समाज में निर्भीक निष्पक्ष लोगों को अब इंसाफ मिलेगा। गांव का विकास होगा।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू


No Previous Comments found.