पैलवा गांव महादलित टोला में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की जयंती
बांका : बांका जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलजोरी के महा दलित टोला पैलवा गांव में बुधवार को भारत के संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती चांदन प्रखंड के विभिन्न गांव के साथ-साथ ग्राम पैलवा महा दलित टोला में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर ग्रामीणों ने माल्यार्पण करते हुए उन्हें नम्रता पूर्वक याद करते हुए जुलूस के साथ जय जय भीम का नारा लगाते हुए हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सिलजोरी पंचायत के पूर्व मुखिया कार्तिक दास, विकास मित्र मनोज दास बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को संबोधित किया। और कहा निर्भीक निडर रहने के लिए संविधान में इसकी चर्चा की गई है। इनके बताए हुए मार्ग पर पूरा देश चल रहा है। इसलिए हमें बच्चों को शिक्षित करना है। उनके बताए हुए मार्ग पर हमें आगे बढ़ाना है।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू


No Previous Comments found.