चांदन दक्षिणी वारने पैक्स अध्यक्ष पद पर दोबारा हुए हेमराज यादव निर्वाचित

बिहार : बांका जिले में पैक्स चुनाव 2026 के तहत कटोरिया प्रखंड के पांच पैक्सों के नौ बूथों पर एवं चांदन प्रखंड के दो बूथों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का कार्य संपन्न हुआ।
       मतदान का महापर्व इस चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी होते हुए भी, अपने अपने क्षेत्र के नेता चयन में अपनी निर्णायक मतदान इस क्षेत्र के महिला एवं पुरुष मतदाताओं का मतदान के प्रति उत्साह व उमंग के सामने कड़ाके की धूप को भी पीछे छोड़ दिया।
       कटोरिया क्षेत्र के मतदान का औसतन प्रतिशत 61.65 रहा। जबकि चांदन प्रखंड क्षेत्र के एक पैक्स दक्षिणी वारने पैक्स मतदान का औसतन प्रतिशत 75.33 रहा।
      चांदन प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी वारने पैक्स चुनाव को लेकर मतदाताओं की सुख सुविधा के लिए सिमुलतला कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित नोनिया मध्य विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया था। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 1134 है । इसके लिए दो बूथ दया और बाय बनाया गया था। मतदान की प्रक्रिया 20 अप्रैल सोमवार सुबह 7:00 बजे अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ हो गई। इधर शांति पूर्ण व निष्पक्ष मतदान को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पूरी तरह से मुस्तैद रही। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अजेश कुमार मतदान कार्य का मॉनिटरिंग कर रहे थे। लेकिन बूथों पर धूप से बचने के लिए शेड या समियाना की व्यवस्था नहीं रहने के कारण, प्रशासनिक व्यवस्था पर खेद प्रकट करते हुए, मतदाताओं ने इस चिलचिलाती  धूप में घंटों खड़ी होकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया। और मतदाता भाइयों ने जाते-जाते कहते चला गया, कर्म ही प्रधान है, अच्छे काम करोगे, फिर मैदान में आओगे। जनता दोबारा तुम्हें देखें। या फिर नाकार जाएगी।
       शाम 4:00 बजे दक्षिणी वारने पैक्स के कुल मतदाताओं की संख्या 1134 में से 905 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। एवं  मतपेटी लगभग 4:30 बजे प्रखंड मुख्यालय चांदन सभा घर में पहुंच गई। एवं 7:00 बजे घड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके बीच दोनों प्रत्याशी हेमराज यादव एवं अभिमन्यु बरनवाल की धड़कने बढ़ गई थी। क्यास लगाई जा रही थी। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष जीतेगा, या पूर्व, कोई कहता था पूर्व, तो कोई वर्तमान, कोई पत्थर उछाल कर देखा था तो कोई मंदिर में मन्नत मांग रहे थे। लेकिन मतगणना के थोड़ी देर बाद बादल छप गई। और परिणाम मिला दक्षिणी वारने पैक्स अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी हेमराज यादव अपने निकटतम प्रत्याशी अभिमन्यु बरनवाल को 118 मतों से पराजित कर दिया।
       प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अजेश कुमार ने बताया कि दक्षिणी वारने पैक्स चुनाव के लिए 905 वोट लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें हेमराज यादव को 481एवं अभिमन्यु वरनवाल को 363 मत पड़े। जबकि 61 मत रद्द हुआ। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अजेश कुमार ने विजेता फिर से नवनिर्वाचित हेमराज यादव को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसकी खुशी में हेमराज यादव के समर्थकों ने अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाते हुए, खुशी जाहिर की।

रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.