शादी समारोह के पंडाल में काम के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
बांका : चांदन प्रखंड क्षेत्र के कुसोना गांव में मंगलवार को शादी समारोह के पंडाल में काम कर रहे एक युवक को बिजली करंट लगने से मौत हो गई।मौत की घटना सुनने के बाद पूरे गांव के अगर बगल बसे बस्तियों में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं शादी समारोह में शामिल परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, कुसोना गांव निवासी लालजी यादव के चार पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र 30 वर्षीय ओंकार यादव गांव के समीप एक शादी पंडाल में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व परिजनों ने युवक को आनन-फानन में चांदन अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे तीन मासूम छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया । जिसमें विकास कुमार (6 वर्ष), अंकित कुमार (3वर्ष) और आर्यन कुमार (6 माह) को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने इस बड़ी दुखदाई, दर्दनाक घटना को स्थानीय माननीय विधायक श्री मनोज यादव को विधिवत जानकारी दी गई। माननीय विधायक जी फोन के जरिए मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा है कि आपदा विभाग से मिलने वाली सारी सुविधा पीड़ित परिवार को दी जाएगी।
चांदन पुलिस प्रशासन मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए देर रात्रि में बांका भेज दिया है।
मृतक के पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों ने आवदा विभाग प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.