सुल्तानगंज टू देवघर मार्ग स्थित तुर्की मोड़ पर बने गड्ढे बड़ी दुर्घटना को दे रहा है आमंत्रण
बांका - जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर स्थित तुर्की मोड़ के पास बने बड़े लम्बा गहरा गड्ढा कोई बड़ा दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। तुर्की मोड़ के इर्द- गिर्द बसे दुकानदार व ग्रामीणों ने बताया कि तुर्की मोड़ के मुख्य मार्ग पर रोड के किनारे एक चापाकल है। जिसका राहगीरों द्वारा उक्त चापाकल पर स्नान, पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चापाकल के पास पानी निकासी के लिए नाला की व्यवस्था नहीं रहने के कारण, सारा पानी पक्की सड़क पर ही पानी की निकासी होती है। जिससे मुख्य मार्ग पर बड़ा सा गड्ढा बन गया है। उस बड़े गड्ढे के कारण हर दिन टोटो,ओटो, एवं बाइक पर सवार लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन से सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियां गुजराती है। कांवरिया पथ के मुख्य मार्ग होने के कारण नित्य दिन कांवरियों से भरा यात्रियों का भी वाहनों का आवागमन लगातार होती है। प्रतिदिन जिला प्रशासन के वाहनों का भी काफिला इस होकर जाती है। बेलहर विधानसभा के माननीय विधायक जी की दौरा हमेशा इस क्षेत्र में होती है। पता नहीं लग्जरी गाड़ी होने के कारण हिचकुले उन्हें पता चलता है या नहीं, लेकिन तुर्की मोड़ बड़े गड्ढे कोई बड़ी हादसा होने का आमंत्रण दे रहा है।
स्थानीय ग्रामीण लोगों ने माननीय विधायक श्री मनोज यादव को देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर स्थित तुर्की मोड़ के पास बने बड़े गड्ढे की ओर ध्यान अग्रसर करते हुए कहा कि इस बड़ी समस्या का समाधान जिला प्रशासन से जनहित से जुड़ी जन समस्या का समाधान शीघ्र निदान करने की मांग की है। अन्यथा बने गहरे गड्ढे कोई बड़े हादसों को दावत दे रहा है। तुर्की मोड़ दुकानदार शिवचरण मंडल, मंडल भाजपा पंचायत अध्यक्ष प्रमोद दास, कैलाश दास,चाय नाश्ता दुकानदार पांचाली यादव, पीडीएस दुकानदार शंकर दास,दवा दुकानदार नारायण मंडल,चंद्रिका दास,रणधीर पासवान,केदार ठाकुर आदि ने संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से अभिलंब सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। ताकि आवागमन सुचारू रूप से सुरक्षित हो सके।
रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू


No Previous Comments found.