चांदन दुबेबाबा मंदिर परिसर में दस दिवसीय महायज्ञ की तैयारी हुई पूर्ण, कल निकलेगा कलश यात्रा
बांका - जिले के चांदन मुख्यालय स्थित दुबे बाबा मंदिर के प्रांगण में होने वाली श्री श्री 1008 श्री रामचरितमानस, नवाह परायण महायज्ञ की तैयारियां को लेकर आज अंतिम चरण में पहुंच गई है। यज्ञ स्थल पर, यज्ञ मंडप, यज्ञ मंडप के इर्द-गिर्द देवी देवताओं मूर्त्तियां को लगाकर सुसज्जित रूप से सजाकर लगाया जा रहा है। साथ ही पंडितों द्वारा प्रवचन के लिए विशाल प्रवचन मंडल तैयार की गई है। कल यानी शनिवार को यज्ञ स्थल से 1100 क्षेत्र की महिलाओं और बच्चियों ने पूरे भक्ति भाव से कलश यात्रा निकालकर मुख्य बाजार होते हुए कोल्हुआ नदी छठ घाट के पास मंत्रोंच्चारण के बीच कलश भरकर यज्ञ स्थल आएगी। जबकि 3 में को मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापन, 4 मई से 9 मई तक नित्य पूजन हवन एवं रात्रि में रामचरितमानस कथा, एवं अन्य प्रकार की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। प्रत्येक दिन कथावाचक रंजीत शास्त्री महाराज उपस्थित रहेंगे।
रिपोर्टर -राकेश कुमार बच्चू बांका

No Previous Comments found.