चांदन दुबे बाबा मंदिर परिसर में रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

बांका : धार्मिक आस्था के प्रतीक बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित दुबेबाबा मंदिर परिसर में नवदिवसीय रामचरितमानस नवाह पारायण हवनात्मक महायज्ञ का 1100 कलश शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ।
आज प्रातः 9:00 बजे आचार्य संजय पांडेय उर्फ पप्पू बाबा के द्वारा यजमान पवन पांडेय एवं उनकी पत्नी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश संकल्प करते हुए विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से चांदन पुलिस प्रशासन के साथ लगभग 2000 महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा में साथ-साथ चल रही थी। बाजे -गाजे के बीच आकर्षक साज- सज्जा के साथ युक्तियां व महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए कलश शोभा यात्रा चांदन यज्ञास्थली से कटोरिया चांदन मुख्य मार्ग चांदन बस स्टैंड होते हुए चांदन कल्हुआ नदी में पहुंच गई। जहां आचार्य पप्पू बाबा एवं यजमान पवन पांडेय एवं उनकी पत्नी पूरे विधि विधान के साथ संकल्प लेते हुए बारी-बारी से सभी युक्तियों व महिलाओं ने अपने-अपने कलश में जल लेकर चांदन हेठटोला होते हुए पुनः पांडेय टोला स्थित दुबे बाबा मंदिर परिसर यज्ञ स्थली पहुंच गई। जहां दिलीप रजक के द्वारा कलश यात्रा में शामिल सभी महिलाओं के लिए दही का शरबत की व्यवस्था की गई थी। जिसमें दिलीप रजक के सभी परिजन एवं उनके कार्यकर्ता शरबत बांटने में लगे हुए थे।  चांदन दुबे बाबा मंदिर के प्रांगण में सुसज्जित से भगवा रंग में क्या बूढ़े, क्या जवान, क्या युवक, क्या युक्तियां सबों ने भक्तिमय में माहौल में सनातन की जय हो, का नारा लगाया। कल 3 मई को पचवंग पूजन, मंडप प्रवेश, संध्या आरती, एवं नित्य दिन रंजीत शास्त्री के द्वारा कथावाचक,प्रवचन संध्या 6:00 बजे से प्रारंभ होगी। इस आयोजन में यज्ञ कमेटी के  मुख्य भूमिका अध्यक्ष देवानंद पांडेय , यज्ञ कमेटी के सचिव राजेश पांडेय कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार पांडेय, रूपेश पांडेय पप्पू पांडेय, यज्ञ मंडप निर्माता पप्पू शर्मा, प्रमोद मिस्त्री, अवधेश वर्मा,  संतोष बाजपेयी, तरुण दुबे, प्रभाकर पांडेय, गुड्डू पांडेय, आदि यज्ञ कमेटी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मुख्य भूमिका निभाई है।
रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.