प्रखंड क्षेत्र के शलैबोना गांव में जन भागीदारी अभियान के तहत लगा जनसुनवाई शिविर

बांका - चांदन प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरीपुर वार्ड नंबर 1आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र शलैबोना,गांव में शुक्रवार को 10:00 बजे प्रोन्नत मध्य विद्यालय के समक्ष अनुसूचित जनजाति परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष जन भागीदारी अभियान सबसे दूर सबसे पहले के तहत जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। चांदन बीडीओ अजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दूर- दराज की आदिवासी परिवारों तक सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा इन योजनाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस शिविर में मुख्य रूप से चांदन बीडीओ अजेश कुमार,अजय

कुमार गुप्ता जिला कल्याण पदाधिकारी बांका,BWO दिव्या कुमारी, गौरीपुर पंचायत के विकास मित्र चंद्रिका दास, शलैबोना  स्कूल के प्रधानाध्यापक,विकास मित्र चंद्रिका दास,आदि अन्य कर्मियों ने भाग लिया। वहीं चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क सेवा शिविर भी आयोजन किया गया था। जिसमें WHO ऋतिक कुमारी, एएनएम मीना कुमारी, वरुणा कुमारी,नाढीबारी आंगनबाड़ी सेविका मीना कुमारी,आशा लील मनी मरांडी,मीना मुर्मू,आदि शामिल थी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोग भी शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस सबसे दूर, सबसे पहले अभियान के तहत प्रखंड व जिला के अधिकारियों ने आदिवासी ग्रामीणों के बीच सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार कार्यक्रम समेत अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आदिवासियों को ब्लॉक स्तर तक पहुंचने पर कैसे अधिकारियों से संपर्क कर लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। इस शिविर में ग्राम बघवा,नैयाडीह,दुधवा,एवं शलैबोना के कई ग्रामीणों ने आवास,पेंशन,राशन कार्ड,जॉब कार्ड,जमीन से जुड़ी, रोजगार से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार ने त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि चांदन ब्लॉक में सभी विभाग के अधिकारी नियमित बैठते हैं वहां आप अपना कागजात आवेदन के साथ पहुंचकर विभागीय स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान तुरंत होगा।

रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.