नावाडीह प्रोन्नत मध्य विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही से पत्थरबाजी में छात्र घायल

बांका : जिले के  चांदन प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय नवाडीह में दो छात्रों द्वारा पत्थर चलाने से एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र शंकर कुमार (13 वर्ष) बताया जा रहा है, जो विद्यालय के अष्टम वर्ग का छात्र है।घटना को लेकर घायल छात्र के पिता राजेश रमानी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि विद्यालय के छात्र प्रिन्स कुमार एवं प्यूस कुमार ने पत्थर मारकर उनके पुत्र का माथा फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक बच्चों पर ध्यान देने के बजाय मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण विद्यालय में अनुशासनहीनता बढ़ रही है।परिजनों का कहना है कि शिक्षकों की लापरवाही के कारण इस प्रकार की घटना हुई है। घटना के बाद घायल छात्र का इलाज कराया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने विद्यालय प्रशासन से छात्रों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।पीड़ित परिवार ने मामले की जांच कर दोषी छात्रों एवं लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.