11000 वोल्टेज तार के संपर्क में बोरिंग गाड़ी आने से एक मजदूर झुलसा

बांका : चांदन देवघर मुख्य सड़क मार्ग के किनारे पशु चिकित्सालय गेट के सामने विद्युत् विभाग की घोर लापरवाही के कारण 11 हजार हाई टेंसन की तार के सम्पर्क मे आने से बोरिंग गाड़ी का एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया|मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया जहाँ उसका इलाज किया गया|विदित हो कि चांदन बाजार को बिजली उपलब्ध कराने हेतु बियाही मोड़ स्थित पावर ग्रिड से चांदन बाजार तक मुख्य सड़क के किनारे पोल खड़ा किया गया है |परन्तु सी एच सी गेट से थाना गेट तक बिजली का तार काफी नीचे छोड़ दिया है |आज शनिवार की दोपहर जैसे ही एक बोरिंग गाड़ी सड़क से नीचे उतारा ऊपर बैठा गोड्डा जिला का चौरवास गाँव निवासी 25वर्षीय जयराम दास एक मजदूर बिजली की तार के सम्पर्क मे आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया | गनीमत रही कि गाड़ी का सम्पर्क तार से नहीं हुआ वरना क़ोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी |घटना के बाद चालक द्वारा इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गयी परन्तु किसी किसी भी पदाधिकारी या कर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेना उचित नहीं समझा |ज्ञात हो कि बीते वर्ष इसी स्थान पर एक काँवरिया वाहन के बिजली के तार के सम्पर्क मे आने से 10 काँवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गया था |बाबजूद विभाग अभी तक कुम्भकर्णी नींद मे सोया हुआ है और इसकी सुधि नहीं लिया जा रहा है |


रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.