चांदन थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक में बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील
बांका : चांदन थाना परिसर में मंगलवार को थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से 28 मई को बकरीद पर्व के दौरान संप्रदायिक सौहार्द कायम रखने एवं विधि व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष चर्चा करते हुए विचार- विमर्श किया गया। इस बैठक में दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधियों बुद्धिजीवियों व गणमान्य लोगों ने काफी संख्या में भाग लिया।
शांति समिति की बैठक में दूर दरवाजे से आए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक माहौल व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा, कुर्बानी के बाद बकरे का अवशेष चमड़ा किसी गड्ढे में डालकर दफन कर दें। ताकि कोई कलह नहीं हो। इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, चंद्रधारी राय, दिनेश कुमार, चांदन जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती, भाजपा नेता हरे कृष्णा पांडेय ,चांदन सरपंच राकेश कुमार बच्चू, उपसरपंच वीरेंद्र कुमार पांडेय, उप मुखिया चांदन संजीव कुमार पोद्दार, आदित्य पोद्दार, प्रभाकर पांडेय वार्ड सदस्य, पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ यादव, अरविंद कुमार पांडेय समाजसेवी नेता, प्रिया चंद्र आजाद, नईमी जमा मस्जिद के सदर मोहम्मद शेख रुपसान, गौसुलवरा कमेटी के सदर मसूक से, मोहम्मद सुल्तान अली, वसीम शेख, चांदन पीडीएस दुकानदार अकबर अली, प्रिया चंद्र आजाद, मोहम्मद लतीफ अंसारी, समाजसेवी नेता नंदकिशोर बरनवाल, समाजसेवी नेता शंकर मांझी, कमल किशोर यादव, एवं जीविका से सीएम, प्रमोद कुमार मंडल, केशव कुमार बरनवाल आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू
No Previous Comments found.