चांदन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से 141 लीटर विदेशी शराब जप्त किया

बांका : चांदन थाना क्षेत्र के चांदन कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित सुग्गासार मोड़ के पास एक सादे रंग की स्कॉर्पियो देवघर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी। जहां पहले से मौजूद चांदन पुलिस प्रशासन के अवर निरीक्षक रवि कुमार की पैनी नजर उस स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार पर पड़ी। और उनकी शक की घूम गई। जहां सशस्त्र बल के जवानों ने इशारा पाते ही स्कॉर्पियो को रोका, स्कॉर्पियो रुकते ही उसके चालक सुग्गासार  जंगल की ओर भाग निकला। चांदन पुलिस में सादे रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी नंबरJHO1AW0722 की जांच की गई उसमें विदेशी शराबों से भरा हुआ गाड़ी थी।
       अवर निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चांदन थाना अध्यक्ष के आदेश अनुसार अपने गश्ती दल के साथ सुग्गासार मोड़ पर विशेष वाहन जांच किया जा रहा था। मुखवीरों द्वारा हमलोगों को सूचना दी थी कि एक स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में विदेशी शराब ले जा रहा है। इसी  आधार पर विभिन्न गाड़ियों की जांच की जा रही थी। लेकिन इस स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार देखकर शक हुई। चालक भी समझ गया मैं पकड़ा जाऊंगा। इसलिए गाड़ी रुकते ही चालक भाग गया। गाड़ी में विदेशी शराब रहने के कारण उस स्कॉर्पियो को चांदन थाना लाया गया। स्कॉर्पियो की तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब कुल 141 लीटर जप्त किया गया।
         चांदन थाना प्रभारी ने बताया कि जप्त वाहन के मालिक एवं अज्ञात चालक के खिलाफ मध निषेध अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.