चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला में दलित परामर्श केंद्र का हुआ उद्घाटन

बांका : चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला में दलित मुक्ति मिशन के डायरेक्टर महेंद्र कुमार रोशन के नेतृत्व में रविवार को मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत दक्षिणी वारने के माननीय मुखिया तुलसी रजक, तूफान साह, वीरेंद्र दास सुनीता जी, सुखदेव दास रोहित कुमार दास, के संयुक्त तत्वावधान में फीता काटकर दलित परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया गया।
 मुख्य उद्घाटनकर्ता माननीय मुखिया तुलसी रजक ने अपने संबोधन में कहा कि दलित परामर्श केंद्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति के नागरिकों को कानूनी, सामाजिक और सरकारी योजनाओं से संबंधित परामर्श प्रदान करने के लिए किया गया है। यह केंद्र उनके अधिकारों के संरक्षण और समाज के समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद करेगा।
उद्घाटन के पूर्व चांदन डाक बंगला में दलित परामर्श केंद्र के संबंध में, दलित बुद्धिजीवियों की एक बैठक की गई। इस बैठक के मंच संचालन तूफान साह अपने लच्छेदार भाषणों के साथ परामर्श केंद्र प्रखंड में होने पर विस्तृत जानकारी देते हुए महेंद्र कुमार रोशन के अगुवाई में जानकारी दी। एवं बैठक के दौरान कोर कमेटी की गठन की गई।
तूफान साह ने बताया कि दलित परामर्श केंद्र का मतलब है जनमानस को सुविधा पहुंचाना, दलित गरीब चाहे किसी भी जाति का हो, लोगों को कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं की जानकारी और सामाजिक न्याय दिलाने के लिए सुझाव देना, हमारी प्राथमिकता होगी।
सुनीता देवी ने बताती कि यह दलित परामर्श केंद्र कानूनी और सामाजिक परामर्श प्रदान किया जाएगा जो निःशुल्क होगा। सुखदेव दास पोस्ट मास्टर ने कहा कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों को आधार कार्ड बनवाने के लिए मैं तत्पर रहूंगा। एवं निःशुल्क बनवाने में मेरी अहम भूमिका रहेगी।
महेंद्र कुमार रोशन ने कहा कि जब भी मैं ब्लॉक आता हूं ब्लॉक परिसर में मुझे कई ऐसे लोग मिल जाते हैं जिन्हें सही सुझाव नहीं मिलने के कारण ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं। उन्हें कोई आवेदन लिखने वाला नहीं मिलता है। राशन बंद हो गया है। वृद्धा पेंशन छात्रवृत्ति राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, की जानकारी देने में चांदन दलित परामर्श केंद्र  काम करेगी। शिकायत निवारण जातिगत उत्पीड़न या भेदभाव से जुड़े मामलों में मार्गदर्शन और प्रशासन तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी। इसके लिए चांदन दलित परामर्श केंद्र हमेशा खुली रहेगी। इस मौके पर जय नारायण त्यागी, वीरेंद्र दास सुरेश दास, कारू दास, रूबी कुमारी, अनन्या कुमारी, मुकेश कुमार दास, दिलीप कुमार दास, अशोक दास आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
 रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.