शांति समिति की बैठक में मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सौहार्द बनाए रखने की अपील

बांका : चांदन थाना परिसर रविवार को आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि व्यवस्था के अनुरूप संपन्न करने के उद्देश्य से चांदन थाने के सहायक प्रभारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ चांदन मुस्लिम टोला गरीब नवाज कमिटी के सदर एवं गौशूलवारा  कमिटी सदर चांदन प्रखंड  क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरनिया वार्ड नंबर 1 पहाड़पुर अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर मुहर्रम त्यौहार को सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की।
मोहर्रम पर्व को लेकर चांदन पुलिस प्रशासन के सहायक प्रभारी संजय कुमार सिंह अपनी थाने की ओर से कार्यक्षेत्र की विधि व्यवस्था एवं सतर्कता जाहिर करते हुए आगामी जुलूस ताजिया और पहलाम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए थाने परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में साफ संदेश दिया कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने, निर्धारित रुट, और समय का पालन करने तथा आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में अखाड़ा समितियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।
संजय सिंह में कहा कि आपकी सहयोग और सुझाव के सहारे पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था कायम कर सकती है। इसलिए आपकी भूमिका हमारे साथ-साथ अहम हो जाती है। शांति समिति का उद्देश्य ही, आपकी सुझाव, एवं मार्गदर्शन, हमारी विधि व्यवस्था, तभी शांति व्यवस्था कायम रखी जा सकती है। इस दौरान चांदन थाना अवर निरीक्षक चंद्र धारी राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरे कृष्णा पांडेय बिरनिया पंचायत के पूर्व मुखिया नरेश पंडित, नईमी जमा मस्जिद के सदर शेख रुपसान, बैजनाथ यादव, प्रिया चंद्र आजाद, अकबर अली, गौशुलवारा समिति के सदर मसूक अंसारी, वसीम शेख, सुल्तान अली, चांदन पंचायत के उपसरपंच वीरेंद्र पांडेय, नुनदेव चौधरी, शंकर मांझी, नसरुद्दीन अंसारी, जीविका से नीतू कुमारी, शम्मा बीवी, मीना कुमारी, आदि दर्शनों जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.