भाई ने मेरा जमीन हड़पा, लेकिन जनता दरबार आने तक पैसा खर्च हुआ, परेशानी हुई, आप बीती नहीं सुना पाए
बांका : जिले के चांदन अंचल के जनता दरबार में एक ऐसे गरीब लाचार बीमार ग्रस्त इंसान, अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति रहने के कारण अपने घर से जनता दरबार आने तक ओटो भाड़ा में पैसा खर्च, चलने से असमर्थ के साथ कई प्रकार की परेशानियां झेलते हुए अपनी आप बीती सुना नहीं पाए। मजबूर इंसान चांदन अंचल के बड़ा बाबू को आवेदन देकर अगले जनता दरबार का इंतजार कर रहा है। पीड़ित इंसान चांदन अंचल क्षेत्र के घुठिया सुईया निवासी राजीव सिंह ने बताया कि मैं शुगर से पीड़ित व्यक्ति हूं। मैं 10 ,12 साल से हमेशा बीमार रहता हूं। मेरे ही अपने सहौदर भाई मेरे हिस्से की जमीन को हड़पना चाहते हैं। हड़पने के नीयत से मेरे हिस्से की जमीन में गिट्टी, बालू, नीव की खुदाई कर दिए हैं। विरोध करने पर गाली गलौज मारपीट करने के लिए उतारू हो गए। फिर मैंने थाना का सहारा लिया। तत्काल थाना अध्यक्ष के द्वारा युक्त जमीन पर रोक लगाई गई है। और मुझे जनता दरबार भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आपसी बटवारा के साथ अपनी सारी पैतृक संपत्ति लिखित करवाना चाहता हूं। और आज इसी उम्मीद पर अपने गांव घुठिया सुईया से ओटो भाड़ा पर करके चांदन जनता दरबार में अपनी आपबीती सुनाने के लिए आया था। लेकिन चांदन अंचलाधिकारी किसी कारण वश जनता दरबार मेंअनुपस्थित रहने के कारण आप बीती सुना नहीं पाए। घर से अंचल जनता दरबार में आने तक मेरा ऑटो भाड़ा के क्रम में पैसा खर्च हुआ, बीमार ग्रस्त होने के कारण कई प्रकार की परेशानियां हुई। आज मैं दाने-दाने का मोहताज हूं। फिर भी अब मुझे अगले हफ्ता के जनता दरबार का इंतजार करना होगा।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू
No Previous Comments found.