चांदन प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने जताई नाराजगी

बांका :  जिले के चांदन प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। चांदन प्रमुख रवीश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक हंगामेदार रही। बैठक का संचालन खुद चांदन प्रमुख ने किया । बैठक के दौरान पंचायतों में विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की पुष्टि और उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी देने के साथ हुई। इसके बाद सदस्यों प्रश्न काल काफी चांदन ग्राम पंचायत मुखिया अनिल कुमार एवं ग्राम पंचायत दक्षिणी वारने  मुखिया तुलसी रजक के द्वारा राशन लाभुकों का नाम कट जाने पर विशेष चर्चा  की गई । जो हंगामेदार था। चांदन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन लाभुकों को नाम कटने पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि बहुत ऐसे लाभुक हैं जिनके पास आय प्रमाण पत्र में अधिक आय स्रोतों को दर्शाया गया। जो गरीब वास्तविक में गरीब हैं। उन्हें आय प्रमाण के साथ फिर से फॉर्म भरें, उनका नाम जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा 177 हजार में से 25000 ऐसे लाभुक है जिन्होंने अब तक केवाईसी नहीं कराएं हैं। जिससे वे राशन कार्ड रहते हुए राशन लेने से वंचित रह जाते हैं। कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, एवं बाल विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। लेकिन प्रखंड स्तरीय अधिकारी बैठक में अनुपस्थित थे। चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार ने अपने संबोधन में सभी विभाग के अधिकारियों को बैठक के दौरान सूचित करते हुए कहा कि आप सहायक पंचायत समिति की बैठक में जरूरत नहीं है। इस बैठक में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों का बैठक में शामिल होना अति आवश्यक है। मुझे खेद है मजबूरन आगे की कार्रवाई करने के लिए लिखित देना होगा। इसलिए मैं हिदायत देता हूं कि अगले बैठक में सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर चांदन बीपीआरओ अविनाश कुमार, चांदन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज कुमार, मनरेगा पदाधिकारी रामानुज कुमार, राजस्व निरीक्षक पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षक, चांदन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ओंकार कुमार, अदि लोग मौजूद थे।


रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.