केसरिया भक्तों के सैलाब से पटा कांवरिया पथ
बांका : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान अजगैबीनाथ धाम से बाबाधाम तक करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा का संकल्प लेकर निकले केसरिया वस्त्रधारी शिवभक्तों का कारवां लगातार आज पांचवें दिन अनवर संख्या में बढ़ता जा रहा है। बुधवार आज सुबह हल्की बारिश के साथ -साथ शाम चार बजे जोरदार बारिश से यात्री पथ के दुकानदारों व किसानों में मुस्कानों के बीच पूरे दिन कांवरिया पथ पर आस्था और भक्ति का अद्धत नजारा देखने को मिला। कांवरियों ने कहा जिला प्रशासन की ओर से यात्री पथ में बिछाई गई गंगा जी मिट्टी, झमाझम बारिश से मिलती है राहत। बारिश के बीच शिवभक्तों का कदम नहीं रुकते हैं। हमलोग बोल बम का नारा लगाते उत्साह के साथ बाबाधाम बढ़ते जा रहे हैं। रायपुर निवासी रमन कुमार कांवरिया ने कहा कि मेरा इस बार बाबाधाम यात्रा पहली बार है। मैं सुल्तानगंज से जल लेकर आज चौथा दिन दुम्मा बोर्डर तक पहुंच गया हुं। जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था बहुत ही दुरुस्त है। सरकारी चार्ट के मुताबिक सभी जगह खाना शुद्ध मिल रहा है। जगह जगह पर सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था है।
बंगाल के कांवरिया विकास एवं रवि कुमार ने बताया कि यात्री पथ में व्यवस्था साफ- सफाई दुरुस्त है। बिहार सरकार के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बहुत- बहुत धन्यवाद।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.