चांदन तुर्की नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका को प्रमंडलीस्तरीय सम्मान से सम्मानित

बांका : बांका जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तुर्की  के प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षकण कार्यों के लिए  प्रमंडलस्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
तिलकामांझी स्थित वृंदावन कॉन्फ्रेंस हॉल में मेरा मोबाइल, मेरा शिक्षा, अभियान के तहत आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस समारोह में भागलपुर और बांका जिले के कुल 118 उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें बांका जिले के चांदन प्रखंड ग्राम पंचायत गौरीपुर क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तुर्की के प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी शामिल है। उनके इस उपलब्धि से तुर्की के ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। और कहा कि विद्यालय के बच्चों के सर्वांगीण विकास में ऐसे शिक्षक शिक्षिकाओं को नवसृजित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों को भी मान सम्मान देना चाहिए। हमें गर्व है।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.