चादन देवघर मुख्य मार्ग के बियाही मोड़ के पास यात्रियों से भारा ऑटो पलट गई, जिसमें सवार 6 लोग हुए जख्मी

बांका : सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग के चांदन थाना अंतर्गत बियाही मोड़ के पास एक यात्रियों से भारा आॉटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ओटो पर सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेला स्पेशल प्रभारी डॉक्टर शशिकांत कुमार के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर तुरंत पास के चांदन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद डॉ मेघना मल्होत्रा, डॉ रितिक राज , एवं मेला प्रभारी डॉक्टर शशिकांत ने सभी घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।
डॉ शशिकांत ने बताया कि मैं मेला प्रभारी हूं, मैं यात्रीपथ में सूईया, अबरखा, सरकारी धर्मशाला गोड़ियारी पटनियां, दुम्मा बॉर्डर तक विजिट करते हुए जाना है। आने के क्रम में मैंने देखा  यात्रियों से भरा एक ओटो बियाही मोड़ के पास पलट गई है। घायल अवस्था में यात्रीगण कराह रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पहले मानवता धर्म निभाते हुए मैंने तुरंत एंबुलेंस वाले को बुलाए और सभी घायल यात्रियों को एंबुलेंस में बैठाकर अपना अस्पताल चांदन पीएचसी मैं भर्ती करते हुए प्राथमिक उपचार की गई। उसमें से तीन यात्रीगण को देवघर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। ऑटो पलटने से पालन वर्मा चमेली कुमारी संदीप सिंह चतुर्वेदी पप्पू मिश्रा छोटेलाल मिश्रा शहडोल मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
पालम वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले हम लोगों ने सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा धाम पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में बियाही मोड़ के पास अचानक ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे  में सभी यात्री बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद कुछ लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।  डॉक्टर शशिकांत, चांदन अस्पताल के राजेश कुमार फार्मासिस्ट आ गए। उन्होंने एंबुलेंस वाले को बुलाया और लोगों की मदद से सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हम सबको अस्पताल में प्राथमिक उपचार हो गई है।
 संदीप सिंह चतुर्वेदी ने बताया कि डॉक्टर शशिकांत ने मेरा उपचार ही नहीं किया बल्कि मुझे हौसला दिया कि मैं जिस उद्देश्य से बाबा धाम आया हूं उसे पूरा करते हुए जाना है। लेकिन मेरा मनोबल हार गया था। मैं बाबा को कौस्ता था, बाबा आपकी यह कैसी मर्जी, मैं मध्य प्रदेश से आया हूं। लेकिन बिहार सरकार की विधि व्यवस्था एवं बांका जिला पदाधिकारी की मुस्तैदी  चूमता हूं। मैं अब पूजा करके ही अपना घर मध्य प्रदेश जाऊंगा।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.