चांदन अस्पताल हुआ कारगर, मरीजों को मिल रही है सारी सुविधा,और डॉक्टरों को दुआ

बांका :  जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित चांदन पीएचसी इन दोनों प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों की बीच की चर्चा में कारगर साबित हो रही है।  प्राप्त समाचार के अनुसार चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टरों की संख्या 6 है, हड्डी विशेषज्ञ एक एवं आयुष के डॉक्टर तीन हैं। जहां अस्पताल में नित्य दिन रूटिंग समय सारणी के मुताबिक चिकित्सकों द्वारा मरीजों को सभी प्रकार की जांच पड़ताल करते हुए डॉक्टरों एवं एएनएम का मरीज के प्रति कुशल व्यवहार से आतुर,मरीजों के प्रति, प्रेम, जागरूक,ठीक करने की ललक,अपनी अभिरुचि प्रेरणादायक बनती जा रही है।अब इस अस्पताल में सारी सुविधाओं उपलब्ध है। बीमार ग्रस्त लोगों को पहुंचने की जरूरत है। 

इसी क्रम में चांदन गादी टोला एक गरीब परिवार के राजेश तुरी के पुत्र घर पर पानी में फिसल कर गिर गया। जिससे कंधा उतर गया था। दर्द से कराह रहा था। परिजनों ने तुरंत चांदन पीएचसी में हड्डी विशेषज्ञ डाक्टर अहमद रजाक को दिखाया।
 उन्होंने फोटो कराते हुए बोलचाल के क्रम में बैठाने काम कर दिया। जिससे राजेश तुरी को काफी राहत मिली। राजेश तुरी के परिजनों ने डाक्टर साहब को ढेर सारी दुआएं दिया।और कहा कि चांदन अस्पताल में ऐसे डाक्टरों का होना अति आवश्यक है। इससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।

रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.