दीपनारायण मेमोरियल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

बांका - चांदन प्रखंड क्षेत्र के दीपनारायण मेमोरियल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के प्रांगण में 5 सितंबर को  शिक्षकों की प्रेरणाओं से प्रेरित होकर विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक दिवस धूमधाम गरिमामय वातावरण में मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के संवाहक,प्रख्यात शिक्षाविद् भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कॉलेज की छात्रा ललिता कुमारी सुस्वागतम गीत प्रस्तुत कर शिक्षक दिवस पर चार चांद लगा दी। कॉलेज में मौजूद छात्र-छात्राओं में भी,अपने डायरेक्टर,डॉ भारतेन्दु,प्राचार्य शिवनारायण सर,शिक्षक अजय सर,शैलेश कुमार,मनोज सर उर्फ मामा,शिक्षिका अर्चना,मधु मेंम संगीता मेंम आदि के समक्ष कविता संगीत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसी क्रम में कॉलेज के छात्र धनराज कुमार एंकरिंग आलोक तिवारी के नेतृत्व में शिक्षक दिवस पर भाषण दिया गया। कॉलेज के अंदर छात्र धनराज के भाषण पर उत्साहित होकर तालिया की आवाज से गूंजती हुई, बोलने की प्रेरणा कई छात्राओं को बोलने के लिए प्रेरित कर दी। एवं मिथुन के संगीत ने सबके मनो को जीत लिया तथा छात्रा राज प्रीतम के संगीत ने सबको आनंद से भर दिया है जिससे उत्साहित होकर कॉलेज के छात्र रितेश कुमार, बिट्टू कुमार हर्ष शंकर कुमार, अजय कुमार राजकमल मनोहर  राहुल कुमार, छात्रा पूजा कुमारी, छात्र विश्वजीत कुमार, छात्रा वर्षा भारती नेहा रानी कविता एवं संगीत प्रस्तुत की। इस अवसर पर कॉलेज के मनोज तिवारी, दीपनारायण मेमोरियल टीचर कोचिंग कॉलेज के समस्त कर्मियों, कॉलेज के  छात्र- छात्रों ने प्राचार्य को माल्यार्पण करते हुए बूके भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए आचार्य ने कहा शिक्षक एक दीपक है, जो दूसरे के जीवन में प्रकाशित करते हुए , दूसरे के जीवन में प्रकाश लाने के लिए  निरंतरण प्रयास करते रहता है। इसमें शिक्षक अपनी पहचान विद्यार्थी के साथ जोड़कर कॉलेज का भी भविष्य का चिंतन हो जाता है। उन्होंने कहा शिक्षक दिवस अपने गुरुओं के प्रति आदर सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। आज के दौर में पुरातन काल के की गुरुकुल परंपरा को पुनः पुनरस्थापित करने की महनता है। कॉलेज में गुरु शिष्य की शिष्टाचारी व्यवहार ही कॉलेज की पहचान है।

रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.