बिरनियां पंचायत में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी फिर से तुल पकड़ रहा है

बांका : जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरनियां, अपनी पहचान नाम बिरनियां, काम बिरनियां, पहचान बनाने में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पंचायती चुनाव की घोषणा तो नहीं हुई है। लेकिन भावी प्रत्याशीयों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए हैं।
     जनसंपर्क के तहत बैठक के दौरान कहीं मुर्गा  चावल की व्यवस्था हो रही है। तो कहीं चाय पान से ही काम चल रहा है। क्षेत्र के लोगों  को भावी प्रत्याशियों के द्वारा कई प्रकार की सुविधा मिल रही है। आपकी उम्र 60 से ऊपर होते ही प्रत्याशियों द्वारा वृद्धा पेंशन का फॉर्म भरवाना, बच्चों का आधार कार्ड सुधरवाना, जमीन की खारीज दाखिल, जाति आवासीय प्रमाण पत्र बनवा देना प्रत्याशियों का यह धर्म बन गया है। यानी सेवा की भावना प्रत्याशियों का प्रबल दिख रही है जिससे उनकी पहचान समाज में बन रही है। और लोगों को सुविधा मिलना प्रारंभ हो गया।
       बिरनियां पंचायत के ग्रामीणों ने कहा कि पंचायती चुनाव की घोषणा  जल्द हो जाती है तो दुर्गा पूजा, काली पूजा एवं छठ पूजा तक के समय में आम जनताओं को कई प्रकार की सुविधा मिलेगी ‌।

रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.