चांदन पशु अस्पताल में पशु एंबुलेंस भवन निर्माण में अनियमिताएं, सरकारी धन की हो रही है बंदरबांट
बांका : जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल के समक्ष पशु एंबुलेंस भवन नव निर्माण में असीमित अनियमिताएं हो रही है। क्षेत्र के ग्रामीण बुद्धिजीवियों ने कहा कि एंबुलेंस रख रखाव के लिए भवन निर्माण के नाम पर सरकारी धन की हो रही है बंदरबांट।एंबुलेंस भवन निर्माण में लगाई जा रही है बालू में प्रचुर मात्रा में मिट्टी मिली हुई है। जिसमें सीमेंट लगाने के बाद उसकी गुणवत्ता पर प्रकाश डालने के बाद वह भवन मिट्टी पर आधारित भवन रह जाएगी। साथ ही सीमेंट रहित ईंट, मिट्टी से भी बेकार है। ईंट को हाथ में लेकर दबाते ही चूर-चूर हो जाता है। बताइए साहब इसके इंजीनियर साहब कैसे होंगे। वैसे बिहार में कई ऐसे इंजीनियर साहब है, उनके यहां सारे नियम ताख पर रखकर बड़े-बड़े पुल- पुलिया बनवाने के दौरान धन की इतनी वर्षा हुई, देहातों के टांड़- टीला, बंजर, पथरीला जमीन का जमीन खरीद कर उसकी कीमत बढ़ा दिए हैं । जिससे गरीब अब कट्ठा दो कट्ठा जमीन खरीदने से वंचित रह जाएंगे। क्योंकि हर क्षेत्र की जमीन की कीमत काफी बढ़ गई है। इसी क्रम में एंबुलेंस रख रखाव के लिए भवन निर्माण में बताइए साहब इसकी गुणवत्ता क्या होगी।
रोहित कुमार, अर्जुन बरनवाल, गोविंद दास, पूरन मिश्रा, काम कर रहे राजमिस्त्री आदि ने कहा कि चांदन प्रखंड क्षेत्र में घोटाला या भ्रष्टाचार एक बेहद गंभीर मामला है। ऐसे सार्वजनिक स्थान पर एवं विभिन्न पदाधिकारियों का हमेशा आवागमन के बावजूद नवनिर्माण भवन में अनियमिताएं कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जांच करने की आवश्यकता है। अन्यथा जनताओं को अधिकारियों के ऊपर विश्वास उठ जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री का जांच किया जाय।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.